देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: पुंछ के अग्रिम गांवों में 67 गोले निष्क्रिय किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों में 60 से अधिक गोलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू, दो जून जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों में 60 से अधिक गोलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा के लिए जारी प्रयासों के तहत चजला, झूलास, मेंढर, मनकोट और लोअर कृष्णा घाटी गांवों में गोले निष्क्रिय किए गए।

उन्होंने बताया कि सेना सात से 10 मई के बीच पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी के बाद बिना फटे गोलों को व्यवस्थित तरीके से निष्क्रिय कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अक्सर नागरिक बस्तियों को निशाना बनाकर की जाने वाली गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों और पशुओं के लिए लगातार खतरा पैदा होता है। अब तक कुल 67 गोले सफलतापूर्वक निष्क्रिय किए जा चुके हैं।’’

उन्होंने बताया कि ये अभियान सेना द्वारा आबादी वाले और कृषि क्षेत्रों से खतरनाक विस्फोटकों को हटाने की व्यापक पहल का हिस्सा हैं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही सेना ने अत्यंत सावधानी के साथ इन गोलों को नष्ट किया है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षा घेरे में ले लिया जाता है और नियंत्रित विस्फोटों के दौरान कोई नुकसान न हो, इसके लिए नागरिकों को अस्थायी रूप से वहां से अन्यत्र हटा दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी