देश की खबरें | जमीयत ने फ्रांसीसी उत्पादों के बहिष्कार के आह्वान का किया समर्थन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने पश्चिम एशिया एवं अन्य जगहों के मुस्लिमों द्वारा फ्रांसीसी उत्पादों के बहिष्कार के आह्वान का बुधवार को समर्थन किया।
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने पश्चिम एशिया एवं अन्य जगहों के मुस्लिमों द्वारा फ्रांसीसी उत्पादों के बहिष्कार के आह्वान का बुधवार को समर्थन किया।
जमीयत के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने एक बयान में, ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर पैगंबर मोहम्मद के अपमानजनक कार्टूनों का समर्थन करने’’ के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की कड़ी निंदा की।
बयान में कहा गया कि मदनी फ्रांस के खिलाफ बहिष्कार के अभियान सहित शांतिपूर्ण विरोध के हर माध्यम का समर्थन करते हैं।
मदनी के हवाले से कहा गया कि मुसलमानों को उकसाने वाली स्थितियों के मद्देनजर संयम बरतना चाहिए और बुद्धिमानी से इस्लाम का सच्चा संदेश देना चाहिए।
यह भी पढ़े | क्रिसमस से पहले आ सकती है कोरोना वायरस वैक्सीन- UK: 28 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पश्चिम एशिया और अन्य स्थानों के मुसलमानों ने पैगंबर मोहम्मद के चित्रण को लेकर फ्रांसीसी उत्पादों के बहिष्कार और प्रदर्शन का आह्वान किया है।
गौरतलब है कि इस महीने के शुरू में छात्रों को पैगंबर मोहम्मद के कार्टून दिखाने वाले एक फ्रांसीसी शिक्षक का सिर कलम कर दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)