खेल की खबरें | लुईस के तूफानी अर्धशतक से जमैका ने बारबडोस रॉयल्स को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केनार लुईस के तूफानी अर्धशतक से जमैका तालावाह ने मंगलवार को यहां 2021 कैरेबियाई प्रीमियर लीग में बारबडोस रॉयल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की।

बासेटेरे (सेंट किट्स एवं नेविस), एक सितंबर केनार लुईस के तूफानी अर्धशतक से जमैका तालावाह ने मंगलवार को यहां 2021 कैरेबियाई प्रीमियर लीग में बारबडोस रॉयल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे रॉयल्स ने आजम खान की 30 गेंद में 50 रन की आक्रामक पारी की बदौलत आठ विकेट पर 151 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

जमैका की टीम ने हालांकि लुईस की 53 गेंद में नौ चौकों और पांच छक्कों से 89 रन की पारी और शेमर ब्रूक्स (26 गेंद में नाबाद 47) के साथ उनकी चौथे विकेट की 93 रन की साझेदारी की बदौलत 17.4 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

लुईस की यह पारी मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

इससे पहले रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने 30 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए थे। आजम और ग्लेन फ्लिप्स (31) ने पांचवें विकेट के लिए 71 रन जोड़कर विकेटों के पतन पर विराम लगाया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

जमैका की ओर से मिगेल प्रिटोरियस ने 45 रन देकर चार जबकि फिडेल एडवर्ड्स ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड