देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में जल जीवन मिशन जून तक पूरा होगा: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को कहा कि केंद्र के एक प्रमुख कार्यक्रम जल जीवन मिशन (जेजेएम) ने केंद्र शासित प्रदेश में पर्याप्त प्रगति की है और इस साल जून तक इसके पूरा होने की संभावना है।

जम्मू, आठ फरवरी जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को कहा कि केंद्र के एक प्रमुख कार्यक्रम जल जीवन मिशन (जेजेएम) ने केंद्र शासित प्रदेश में पर्याप्त प्रगति की है और इस साल जून तक इसके पूरा होने की संभावना है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह जानकारी मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में दी गई । मेहता ने जेजेएम के तहत किए गए कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से देखा और मिशन में अब तक हुई प्रगति का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करने के लिए जनता और विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की।

जल शक्ति विभाग के प्रमुख सचिव शालीन काबरा ने बैठक में बताया कि मिशन 2019 से लागू किया जा रहा है और अब तक इसमें काफी प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मिशन के तहत सभी ग्रामीण संस्थानों जैसे स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों को पाइप से पानी उपलब्ध कराया गया है। इस वर्ष जून तक इस मिशन के तहत शेष सभी ग्रामीण परिवार को पानी का कनेक्शन मिल जाएगा, क्योंकि तब तक अधिकांश लक्ष्य पूरे हो जाएंगे।’’

प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में बताया गया है कि 6,774 कार्यों में से 6,712 का टेंडर दिया जा चुका है और अब तक 3,696 कार्यों का आवंटन हो चुका है।

केंद्र शाषित प्रदेश में 1,893 कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं और 284 कार्य पूरे हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\