जरुरी जानकारी | गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड सुरंग का ठेका जेकुमार-एनसीसी को मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेकुमार-एनसीसी संयुक्त उद्यम को मुंबई के गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) की 4.7 किलोमीटर लंबे सुरंग के निर्माण का ठेका मिला है और इस पर अक्टूबर से काम शुरू हो जाएगा।
मुंबई, 28 जुलाई जेकुमार-एनसीसी संयुक्त उद्यम को मुंबई के गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) की 4.7 किलोमीटर लंबे सुरंग के निर्माण का ठेका मिला है और इस पर अक्टूबर से काम शुरू हो जाएगा।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि जेकुमार-एनसीसी ने एलएंडटी और एफकॉन्स लिमिटेड को पीछे छोड़ते हुए 6,301 करोड़ रुपये की सबसे कम बोली के साथ यह निविदा हासिल की।
बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासु ने कहा, "इस पूरी सुरंग का निर्माण पांच साल में पूरा होने की उम्मीद है और इस पर काम अक्टूबर, 2023 से शुरू कर दिया जाएगा।"
वेलारासु ने कहा कि इस परियोजना को पर्यावरण और वन विभाग की सभी जरूरी मंजूरी मिल गई है।
जीएमएलआर मुंबई के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों को छह लेन वाली सुरंग से जोड़ेगी।
नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि सफल निविदा प्रक्रिया से जीएमएलआर परियोजना के काम को गति मिलेगी।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)