विदेश की खबरें | जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर यूक्रेनी समकक्ष से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर अपने यूक्रेनी समकक्ष आंद्री सिबिहा से मुलाकात की और यूक्रेन में जारी संघर्ष के समाधान पर चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

म्यूनिख, 15 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर अपने यूक्रेनी समकक्ष आंद्री सिबिहा से मुलाकात की और यूक्रेन में जारी संघर्ष के समाधान पर चर्चा की।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘आज एमएससी 2025 के मौके पर यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा से मिलकर अच्छा लगा। यूक्रेन संघर्ष के समाधान की दिशा में जारी प्रयासों पर चर्चा हुई। हमारे द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाने के बारे में भी बात हुई।’’

जयशंकर म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2025 में भाग लेने के लिए यहां आए हैं और उन्होंने दुनिया भर से आए अनेक नेताओं से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने ‘लिव टू वोट अनदर डे: फोर्टिफाइंग डेमोक्रेटिक रेजीलियंस’ पर एक पैनल चर्चा में भाग लिया जिसमें नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर, मिशिगन की सीनेटर एलिसा स्लोटकिन और वारसॉ के मेयर रफाल ट्रजास्कोवस्की भी थे।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘भारत को एक ऐसे लोकतंत्र के रूप में रेखांकित किया जो धरातल में दिखाई देता है। राजनीतिक निराशावाद से असहमति जताई। विदेशी हस्तक्षेप पर अपने विचार व्यक्त किए।’’

उन्होंने सम्मेलन में एक अन्य कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और ‘‘वैश्विक जुड़ाव, क्षेत्रीय रणनीति और प्रमुख द्विपक्षीय साझेदारियों पर भारत के विचार साझा किए।’’

विदेश मंत्री ने यहां बायर्न के प्रधानमंत्री मार्कस सोडर से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था तथा प्रौद्योगिकी में सहयोग पर चर्चा की।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय हालात पर विचार साझा किए। भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।’’

जयशंकर ने जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस से भी शुक्रवार को मुलाकात की और बैठक के दौरान द्विपक्षीय सहयोग एवं यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\