देश की खबरें | जयशंकर ने भारत के साथ बढ़ते संबंधों के प्रति अमेरिका के द्विदलीय समर्थन का जिक्र किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो बड़े महान लोकतांत्रिक देशों के बीच तेजी से बढ़ते संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को सामने आने में करीब छह दशक लग गये लेकिन ऐसा करने के बाद गंवा दिये गये समय की भरपाई की जा रही है।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दो बड़े महान लोकतांत्रिक देशों के बीच तेजी से बढ़ते संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को सामने आने में करीब छह दशक लग गये लेकिन ऐसा करने के बाद गंवा दिये गये समय की भरपाई की जा रही है।

इंडिया ग्लोबल वीक में वीडियो संवाद सत्र में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके तीन पूर्ववर्तियों --बराक ओबामा, जार्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन सभी ने भारत के महत्व और द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने की जरूरत को बखूबी समझा है।

यह भी पढ़े | अमिताभ और अभिषेक बच्चन को हुआ कोरोना, नानावटी अस्पताल में भर्ती, इन नेताओं ने स्वस्थ होने की मांगी दुआ.

उन्होंने सत्र के संचालक से कहा, ‘‘ पिछले चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों--डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा, जार्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन के बारे में सोचिए। मुझे पक्का यकीन है कि आप मेरी इस बात से सहमत होंगे कि आप दुनिया में एक-दूसरे से इतने कम समान चार व्यक्ति नहीं खोज सकते लेकिन चारों एक बात पर सहमत रहे हैं और वह भारत का महत्व और संबंधों को मजबूत करने की जरूरत है।’’

वह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर वहां के द्विदलीय समर्थन पर पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे।

यह भी पढ़े | बॉलीवुड के दिगग्ज कलाकार अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावटी अस्पताल में कराए गए भर्ती.

जयशंकर ने कहा, ‘‘ यह आपासी रिश्ता ही है जिसके बारे मैं कहूंगा कि उसे सामने आने में छह दशक लग गये लेकिन ऐसा कर गंवा दिये गये समय की भरपाई की जा रही है।’’

विदेश मंत्री ने सुरक्षा एवं रक्षा, प्रौद्योगिकी, व्यापार तथा लोगों के आपसी संपर्क समेत इस रणनीतिक संबंध के विभिन्न पक्षों की चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\