विदेश की खबरें | जयशंकर ने जकार्ता में चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को यहां शीर्ष चीनी राजनयिक वांग यी से मुलाकात की और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता से संबंधित लंबित मुद्दों पर चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जकार्ता, 14 जुलाई विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को यहां शीर्ष चीनी राजनयिक वांग यी से मुलाकात की और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता से संबंधित लंबित मुद्दों पर चर्चा की।

यह बैठक यहां आसियान क्षेत्रीय मंच (एआरएफ) की मंत्रिस्तरीय बैठक के इतर हुई।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश मामलों के लिए सीपीसी केंद्रीय आयोग के कार्यालय निदेशक वांग यी के साथ एक बैठक की।’’

जयशंकर ने कहा कि उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति से संबंधित लंबित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी बातचीत में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन/एआरएफ एजेंडा, ब्रिक्स और हिंद-प्रशांत क्षेत्र भी शामिल था।’’

भारत का लगभग तीन साल से चीन के साथ सैन्य गतिरोध बना हुआ है।

जयशंकर ने दावा किया है कि यह उनके लंबे राजनयिक करियर की सबसे जटिल चुनौती है।

चीन के पूर्व विदेश मंत्री वांग मौजूदा विदेश मंत्री किन गैंग के अस्वस्थ होने के कारण जकार्ता में आसियान बैठकों में भाग ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\