विदेश की खबरें | जयशंकर ने ईरान के राष्ट्रपति रईसी से भेंट की, द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी से शुक्रवार को भेंट की और द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। यह एक महीने में दोनों नेताओं की यह दूसरी बैठक है।

तेहरान, छह अगस्त विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के नए राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी से शुक्रवार को भेंट की और द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। यह एक महीने में दोनों नेताओं की यह दूसरी बैठक है।

एक दिन पहले ही रईसी ने देश के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

इससे पहले जयशंकर ने रूस जाने के क्रम में ईरान की राजधानी में रूककर रईसी से सात जुलाई को मुलाकात की थी।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी के पद संभालने के बाद उनसे आत्मीय भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत रूप से दी गई शुभकामनाओं से उन्हें अवगत कराया।

जयशंकर रईसी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए थे। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली खामनेई के करीबी एवं न्यायपालिका के पूर्व प्रमुख इब्राहीम रईसी ने बृहस्पतिवार को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

जून में राष्ट्रपति चुनाव में कट्टरपंथी रईसी ने शानदार जीत दर्ज की थी।

जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारे बीच के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता जाहिर थी। हमारे क्षेत्रीय हितों में समान दिलचस्पी भी स्पष्ट नजर आ रही थी।’’ विदेश मंत्री ने कहा कि वह रईसी की टीम के साथ काम करने को उत्सुक हैं।

रईसी से जयशंकर की मुलाकात अफगानिस्तान में बदतर होते हालात के मद्देनजर और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि रूस के साथ-साथ ईरान भी अफगान शांति प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी