देश की खबरें | जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री के साथ तोक्यो में की द्विपक्षीय बातचीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मॉरिस पायने के साथ बुधवार को तोक्यो में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,सात अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मॉरिस पायने के साथ बुधवार को तोक्यो में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत की।

जयशंकर और पायने 'क्वाड' मंत्रियों की बैठक के लिए तोक्यो में हैं। ‘क्वाड’ चार देशों का समूह है जिसमें अमेरिका और भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया व जापान भी शामिल हैं। क्वाड के विदेश मंत्रियों की मंगलवार को बैठक हुई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान की पार्टी LJP को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने छोड़ी पार्टी, 4 बार रहे हैं विधायक.

पायने के साथ अपनी मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुए ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के बाद द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा,‘‘अच्छी मित्र एवं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मॉरिस पायने के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के बाद द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की गई। वैश्विक मामलों और क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। बहुपक्षीय मंचों पर और निकटता से काम करेंगे।’’

यह भी पढ़े | NEET 2020 Result Date: NTA 12 अक्टूबर तक कर सकता है एनईईटी यूजी 2020 एक्जाम रिजल्ट की घोषणा, आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर ऐसे करें चेक.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के चीन के साथ बिगड़े संबंधों की पृष्ठभूमि में यह बैठक हुई है।

समझा जाता है कि जयशंकर और पायने ने अहम क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर बातचीत की है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंध तेजी से बढ़े हैं और दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक साथ काम करने का प्रण भी लिया है। यह क्षेत्र चीन की बढ़ती आक्रामकता का गवाह है।

गौरतलब है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के बीच चार जून को एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में दोनों देशों ने अपने संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंचाते हुए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\