विदेश की खबरें | जयशंकर ने की ब्रिटेन में दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्ष के साथ बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्ष नालेदी पांडोर के साथ वार्ता की और भयावह कोविड-19 महामारी की चुनौतियों तथा वैश्विक स्वास्थ्य संकट से उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए सहयोग के उपायों पर चर्चा की।

लंदन, चार मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्ष नालेदी पांडोर के साथ वार्ता की और भयावह कोविड-19 महामारी की चुनौतियों तथा वैश्विक स्वास्थ्य संकट से उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए सहयोग के उपायों पर चर्चा की।

चार दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन आये जयशंकर ने जी-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर पांडोर से वार्ता की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री डॉ. नालेदी पांडोर के साथ बैठक करके खुशी हुई। कोविड चुनौती से निपटने के लिये मिलकर काम करने के विषय पर उपयोगी चर्चा हुई। आर्थिक संकट से उबरने और राष्ट्रमंडल के मुद्दों पर भी हमने बातचीत की। ’’

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्ष के साथ इस बैठक की तस्वीर भी ट्विटर पर डाली।

जयशंकर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब के न्योते पर जी-7 के विदेश एवं विकास मंत्रियों की बैठक में शिरकत करने के लिए लंदन आये हैं। वह वैश्विक लोकतंत्र के सम्मुख खतरे जैसे अहम विषय पर कार्ययोजना पर सहमति के लिए मंगलवार को बाद में रात के भोजन पर अतिथि देशों के (मंत्रियों/प्रतिनिधियों के) साथ चर्चा करेंगे।

कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद पहली ऐसी बैठक और 2019 के बाद जी-7 के विदेश मंत्रियों के पहले सम्मेलन में राब लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानवाधिकार पर खतरे के रूप में मंडरा रहे अहम भू-राजनीतिक विषयों पर चर्चा की अगुवाई करेंगे।

इसमें रूस, चीन और ईरान के साथ संबंध, म्यांमार में संकट, इथियोपिया में हिंसा और सीरिया में चल रही लड़ाई शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी