Jaipur: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज
जयपुर में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक युवती को ब्लैकमेल करने और उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जयपुर, 30 जुलाई : जयपुर में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक युवती को ब्लैकमेल करने और उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. करणी विहार पुलिस थाने के थानाधिकारी जय सिंह ने शनिवार को बताया कि इस बारे में पीड़िता ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज करवाई.
शिकायत में पीड़िता (20) ने नेतराम मीणा के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने और उसकी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. यह भी पढ़ें : ईडी ने केएसबीएल मामले में 110 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म), 323 (चोट पहुंचाना) और 383 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता दो साल पहले फेसबुक पर आरोपी के संपर्क में आई थी. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है.
Tags
संबंधित खबरें
Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Silver Rate Today, March 22, 2026: दिल्ली से मुंबई तक स्थिर रहीं चांदी की कीमतें; 2,54,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा भाव, जानें आज की रेट लिस्ट
Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट
Fact Check: अखिलेश यादव की सड़क हादसे में मौत की खबर झूठी, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
\