विदेश की खबरें | खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए अमेरिका आ रहे हैं जेलेंस्की : ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक की शुरुआत में यह घोषणा की और इस समझौते को ‘‘एक बहुत बड़ा समझौता’’ बताया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक की शुरुआत में यह घोषणा की और इस समझौते को ‘‘एक बहुत बड़ा समझौता’’ बताया।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप लंबे समय से यह शिकायत करते रहे हैं कि अमेरिका ने तीन साल से जारी युद्ध में रूस के खिलाफ यूक्रेन की सहायता के लिए करदाताओं का बहुत अधिक धन खर्च किया है।

यह समझौता अमेरिका को यूक्रेन के तथाकथित दुर्लभ खनिजों के भंडार तक पहुंच प्रदान करेगा जिनका उपयोग एयरोस्पेस, रक्षा और परमाणु उद्योगों में किया जाता है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘पिछले प्रशासन ने हमें बहुत बुरी स्थिति में डाल दिया था लेकिन हम ऐसा समझौता तैयार करने में सफल रहे हैं जिसके तहत हमें धन वापस मिलेगा और भविष्य में भी हमें बहुत सारा पैसा मिलेगा।’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा था कि अमेरिका के साथ आर्थिक समझौता की रूपरेखा तैयार है, लेकिन रूस के साथ युद्ध में कीव के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाली अमेरिकी सुरक्षा गारंटी पर अभी फैसला होना बाकी है और पूर्ण समझौता शुक्रवार को वाशिंगटन में होने वाली वार्ता पर निर्भर करेगा।

जेलेंस्की ने कीव में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस रूपरेखा समझौते पर सहमति बनी है, वह उस व्यापक समझौते की दिशा में एक प्रारंभिक कदम है, जिस पर यूक्रेन की संसद की मंजूरी की जरूरत होगी।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को पहले यह जानना होगा कि अमेरिका अपने निरंतर सैन्य समर्थन के मामले में कहां खड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्हें वाशिंगटन की यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापक बातचीत की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह (आर्थिक) समझौता भविष्य की सुरक्षा गारंटी का हिस्सा हो सकता है, लेकिन मैं व्यापक दृष्टिकोण को समझना चाहता हूं।’’

‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने इस समझौते का ताजा संस्करण देखा है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका ‘‘स्थायी शांति स्थापित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा गारंटी प्राप्त करने के यूक्रेन के प्रयासों का समर्थन करता है।’’

‘व्हाइट हाउस’ के एक अधिकारी ने बुधवार को फिर से स्पष्ट किया कि समझौते को स्वीकार करना शुक्रवार को जेलेंस्की को मिलने के लिए ट्रंप के निमंत्रण की एक आवश्यक शर्त थी।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘यह समझौता या तो बहुत सफल हो सकता है या चुपचाप खत्म हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि सफलता राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमारी बातचीत पर निर्भर करती है। मैं अमेरिका के साथ समन्वय करना चाहता हूं।’’

ट्रंप ने अमेरिका की कुछ पिछली नीतियों को अचानक छोड़ दिया है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अलग-थलग करने के प्रयासों को रद्द कर दिया। इससे महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक बदलाव आए हैं जो इस साल युद्ध का मार्ग फिर से निर्धारित कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट