जरुरी जानकारी | जैगल प्रीपेड के आईपीओ को दूसरे दिन 43 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के दूसरे दिन शुक्रवार को 43 प्रतिशत अभिदान मिला है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के दूसरे दिन शुक्रवार को 43 प्रतिशत अभिदान मिला है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत कंपनी के 1,93,26,761 शेयरों की पेशकश पर कुल 82,96,560 शेयर के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 29 प्रतिशत, वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशक श्रेणी में 1.90 गुना अभिदान मिला है।

आईपीओ को निर्गम के पहले दिन बृहस्पतिवार को 19 प्रतिशत अभिदान मिला था।

आईपीओ के तहत 392 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 10,449,816 इक्विटी शेयर रखे गए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 156-164 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसने एंकर (बड़े) निवेशकों से 253.52 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी