CSK vs SRH, IPL 2023 Match 29: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 135 रनों का टारगेट, रविंद्र जडेजा ने चटकाए अहम 3 विकेट

जडेजा और महीश तीक्षणा ने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को बांधे रखा. महेंद्र सिंह धोनी ने सातवें से 15वें ओवर के बीच लगातार स्पिनरों से गेंदबाजी कराई. जडेजा ने शर्मा , त्रिपाठी और मयंक अग्रवाल (दो) को पवेलियन भेजा. स्पिनरों का इतना दबदबा था कि 10 . 3 ओवर के बाद सनराइजर्स के बल्लेबाज अगले छह ओवर तक कोई चौका नहीं लगा सके.

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: IPL/Twitter)

चेन्नई: रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की अगुवाई में अपने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को शुक्रवार को आईपीएल (IPL) के मैच में सात विकेट पर 134 रन पर रोक दिया.

जडेजा ने 22 रन देकर तीन विकेट लिये. वहीं पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई सनराइजर्स के लिये सर्वाधिक 34 रन अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने बनाये.

हैरी ब्रूक (18) और शर्मा ने पहले विकेट के लिये 35 रन जोड़े जबकि शर्मा और राहुल त्रिपाठी (21) ने दूसरे विकेट के लिये 36 रन की साझेदारी की. मध्यक्रम में कोई महत्वपूर्ण साझेदारी नहीं बन सकी और हैदराबाद के बल्लेबाज रनगति बढाने में नाकाम रहे. CSK vs SRH, IPL 2023 Match 29 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद को 134 रनों पर रोका, रविंद्र जडेजा ने की घातक गेंदबाजी

जडेजा और महीश तीक्षणा ने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को बांधे रखा. महेंद्र सिंह धोनी ने सातवें से 15वें ओवर के बीच लगातार स्पिनरों से गेंदबाजी कराई. जडेजा ने शर्मा , त्रिपाठी और मयंक अग्रवाल (दो) को पवेलियन भेजा. स्पिनरों का इतना दबदबा था कि 10 . 3 ओवर के बाद सनराइजर्स के बल्लेबाज अगले छह ओवर तक कोई चौका नहीं लगा सके.

ब्रूक ने तुषार देशपांडे को दो चौके लगाये लेकिन आकाश सिंह की गेंद पर रूतुराज गायकवाड़ को कैच देकर लौटे. तीसरे ओवर में सिंह को पहला छक्का जड़ने वाले शर्मा ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया लेकिन वह जडेजा का पहला शिकार बने.

अजिंक्य रहाणे ने डीप में उनका अच्छा कैच लपका. वहीं अग्रवाल एक बार जडेजा की गेंद पर लपके जाने से बचे लेकिन इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके. जडेजा की गेंद पर धोनी ने स्टम्पिंग करके उन्हें पवेलियन भेजा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 14: देश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, चलेंगी लू, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड