खेल की खबरें | धोनी विश्राम लेते हैं तो जडेजा सीएसके की कप्तानी के लिये तैयार : गावस्कर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि यदि महेंद्र सिंह धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक या दो मैच में नहीं खेलने का फैसला करते हैं तो रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी संभाल सकते हैं।

मुंबई, 24 मार्च पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि यदि महेंद्र सिंह धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक या दो मैच में नहीं खेलने का फैसला करते हैं तो रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी संभाल सकते हैं।

धोनी 2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे हैं और यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

गावस्कर ने कहा, ‘‘रविंद्र जडेजा पिछले कुछ वर्षों में एक खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से परिपक्व हुआ है, जिस तरह से अपने खेल के संदर्भ में उन्होंने तालमेल स्थापित किया है और जिस तरह से वह मैच की परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं, वह लाजवाब है।’’

गावस्कर ने आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘अगर किसी मैच में एमएस धोनी विश्राम लेने का फैसला करते हैं और कप्तानी जडेजा को सौंपी जाती है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’’

मौजूदा चैंपियन सीएसके शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में पिछली बार के उपविजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

गावस्कर ने इसके साथ ही कहा कि सीएसके के खिताब बचाने के अभियान में रुतुराज गायकवाड़ की भूमिका अहम होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड