खेल की खबरें | जडेजा और उनके ‘कनकशन’ विकल्प चहल ने भारत को पहले टी20 में दिलाई जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रविंद्र जडेजा की 44 रन की आक्रामक नाबाद पारी के बाद उनके सिर में चोट लगने से विकल्प के तौर पर आये युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहले टी20 क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को शुक्रवार को 11 रन से हरा दिया ।

कैनबरा, चार दिसंबर रविंद्र जडेजा की 44 रन की आक्रामक नाबाद पारी के बाद उनके सिर में चोट लगने से विकल्प के तौर पर आये युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहले टी20 क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को शुक्रवार को 11 रन से हरा दिया ।

केएल राहुल ने टी20 क्रिकेट में शानदार फार्म बरकरार रखते हुए अर्धशतक जमाया लेकिन जडेजा की 23 गेंद में 44 रन की पारी भारत के लिये ‘संकटमोचक’ साबित हुई जिन्होंने भारत को सात विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st T20 2020: ओवल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से दी शिकस्त, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त.

उनके सिर में चोट लगने से ‘कनकशन’ विकल्प के तौर पर आये स्पिनर चहल ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये जिन्हें ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया । मेजबान टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन ही बना सकी ।

अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे टी नटराजन ने भी 30 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में सिर्फ 16 रन दिये ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st T20 2020: मैदान में बुरी तरह घायल हुए रविंद्र जडेजा, Concussion खिलाड़ी के तौर पर युजवेंद्र चहल को मिला टीम में मौका.

आईसीसी मैच रैफरी डेविड बून ने भारत को नियमों के तहत जडेजा की जगह चहल को उतारने की अनुमति दी हालांकि मेजबान कोच जस्टिन लैंगर नाराज नजर आ रहे थे । चहल ने फार्म में चल रहे मेजबान कपतन आरोन फिंच (35) और स्टीव स्मिथ (12) के विकेट पहले दो ओवरों में ही चटका दिये ।

वनडे क्रिकेट में शानदार पदार्पण के बाद नटराजन ने टी20 में भी प्रभावित करते हुए ग्लेन मैक्सवेल को पगबाधा किया । इसके बाद डार्सी शॉर्ट को भी पवेलियन भेजा । शॉर्ट ने 38 गेंद में 34 रन बनाये । इसके बाद आस्ट्रेलिया के हाथ से मैच पूरी तरह निकल चुका था ।

इससे पहले भारत के लिये राहुल ने 40 गेंद में 51 रन बनाये लेकिन बीच के ओवरों में लेग स्पिनर एडम जाम्पा और हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स ने भारतीयों पर दबाव बनाये रखा । जाम्पा ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया जबकि हेनरिक्स ने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।

दोनों ने 11वें से 15वें ओवर के बीच रन नहीं बनने दिये लेकिन बाद में जडेजा ने आखिरी ओवरों में जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में नाबाद 44 रन बनाये ।

भारत ने 11वें से 15वें ओवर के बीच 22 रन बनाकर तीन विकेट गंवाये । संजू सैमसन 15 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए । मनीष पांडे (आठ गेंद में दो रन) और राहुल भी इसी दौरान पवेलियन लौटे ।

हैमस्ट्रिंग खिंचाव के बावजूद डटकर बल्लेबाजी करने वाले जडेजा ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया । उन्होंने आखिरी दो ओवर में जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क को नसीहत देते हुए 34 रन निकाले ।

इससे पहले राहुल ने अपनी पारी में पांच चौके ओर एक छक्का लगाया । वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंड्या और सैमसन पिच की उछाल पर चकमा खा गए ।

मिशेल स्टार्क ने 34 रन देकर दो विकेट लिये लेकिन डैथ ओवरों में महंगे साबित हुए । शुरूआत में उन्होंने 145 की गति से गेंदबाजी करते हुए शिखर धवन को बोल्ड किया । उधर राहुल ने हेजलवुड को थर्डमैन पर पहला चौका लगाया । इसके बाद जाम्पा को कवर ड्राइव पर चौका जड़ा ।

अनुभवहीन लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन ने लगातार शॉर्ट गेंदें डाली लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली (नौ) का कीमती विकेट भी लिया जो रिटर्न कैच देकर लौटे ।

राहुल और सैमसन ने हालांकि उनकी गेंद पर छक्के जड़े । राहुल ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया ।

हेनरिक्स ने सैमसन को आफ कटर पर स्वेपसन के हाथों लपकवाया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी