CSK vs SRH, IPL 2023 Match 29: चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट से जीता मुकाबला, सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने खेली शानदार पारी

इस जीत के साथ चेन्नई छह मैचों में आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर आ गई है. राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के भी छह मैचों में आठ अंक हैं लेकिन बेहतर रनरेट के कारण वे पहले और दूसरे स्थान पर हैं. सनराइजर्स छह मैचों में चार अंक लेकर दस टीमों में नौवें स्थान पर हैं.

डेवोन कॉनवे (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई: रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की अगुवाई में अपने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद डेवोन कोंवे (Devon Conway) के 57 गेंद में नाबाद 77 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शुक्रवार को आईपीएल (IPL) के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को सात विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सनराइजर्स हैदराबाद सात विकेट पर 134 रन ही बना सकी. जवाब में चेन्नई ने आठ गेंद बाकी रहते तीन विकेट पर 138 रन बनाये.

न्यूजीलैंड के कोंवे 57 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं रूतुराज गायकवाड़ ने 30 गेंद में 35 रन बनाये जिसमें दो चौके शामिल थे. कोंवे और गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिये 87 रन की साझेदारी की. दोनों ने पावरप्ले में 50 रन जोड़े. CSK vs SRH, IPL 2023 Match 29 Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से रौंदा, रविंद्र जडेजा के बाद डेवोन कॉनवे ने बल्ले से मचाया कोहराम

इस जीत के साथ चेन्नई छह मैचों में आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर आ गई है. राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के भी छह मैचों में आठ अंक हैं लेकिन बेहतर रनरेट के कारण वे पहले और दूसरे स्थान पर हैं. सनराइजर्स छह मैचों में चार अंक लेकर दस टीमों में नौवें स्थान पर हैं.

इससे पहले चेन्नई के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स को खुलकर खेलने ही नहीं दिया. जडेजा ने 22 रन देकर तीन विकेट लिये. सनराइजर्स के लिये सर्वाधिक 34 रन अभिषेक शर्मा ने बनाये.  हैरी ब्रूक (18) और शर्मा ने पहले विकेट के लिये 35 रन जोड़े जबकि शर्मा और राहुल त्रिपाठी (21) ने दूसरे विकेट के लिये 36 रन की साझेदारी की.

मध्यक्रम में कोई महत्वपूर्ण साझेदारी नहीं बन सकी और हैदराबाद के बल्लेबाज रनगति बढाने में नाकाम रहे. जडेजा और महीश तीक्षणा ने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को बांधे रखा. महेंद्र सिंह धोनी ने सातवें से 15वें ओवर के बीच लगातार स्पिनरों से गेंदबाजी कराई.

जडेजा ने शर्मा , त्रिपाठी और मयंक अग्रवाल (दो) को पवेलियन भेजा. स्पिनरों का इतना दबदबा था कि 10 . 3 ओवर के बाद सनराइजर्स के बल्लेबाज अगले छह ओवर तक कोई चौका नहीं लगा सके. ब्रूक ने तुषार देशपांडे को दो चौके लगाये लेकिन आकाश सिंह की गेंद पर रूतुराज गायकवाड़ को कैच देकर लौटे. तीसरे ओवर में सिंह को पहला छक्का जड़ने वाले शर्मा ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया लेकिन वह जडेजा का पहला शिकार बने.

अजिंक्य रहाणे ने डीप में उनका अच्छा कैच लपका. वहीं अग्रवाल एक बार जडेजा की गेंद पर लपके जाने से बचे लेकिन इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके. जडेजा की गेंद पर धोनी ने स्टम्पिंग करके उन्हें पवेलियन भेजा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\