खेल की खबरें | चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम अय्यर लंकाशर के लिए रॉयल लंदन कप में नहीं खेलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ श्रेयस अय्यर की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में  वापसी में और समय लगेगा क्योंकि वह कंधे की सर्जरी से पूरी तरह उबरे नहीं है।

मैनचेस्टर, 19 जुलाई भारत के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ श्रेयस अय्यर की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में  वापसी में और समय लगेगा क्योंकि वह कंधे की सर्जरी से पूरी तरह उबरे नहीं है।

अय्यर को रॉयल लंदन कप में लंकाशर के प्रतिनिधित्व से साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना था लेकिन चोट से पूरी तरह से उबरने में नाकाम रहने पर उन्हें इससे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अय्यर को इस साल की शुरुआत में पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान बाएं कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद ब्रिटेन में उनकी सर्जरी की गयी थी।

अय्यर ने हाल ही में नेट अभ्यास शुरू किया है लेकिन समझा जा रहा है कि वह 22 जुलाई से 18 अगस्त तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिए जरूरी फिटनेस हासिल करने से अभी काफी दूर है।

लंकाशर काउंटी ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘ क्लब, बीसीसीआई और खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा के बाद यह सहमति बनी कि अय्यर क्रिकेट में वापसी से पहले भारत में ही रहेंगे।’’

अय्यर ने कहा, ‘‘ मैं इस सत्र में लंकाशर के लिए नहीं खेल पाने के लिए दुखी हूं। यह एक ऐसा क्लब जिसका शानदार इतिहास रहा है। मैं भविष्य में किसी समय इस टीम के लिए ‘अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड’ में खेलने की उम्मीद करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\