खेल की खबरें | टीम से पूरा समर्थन मिलना और हर मैच को खेलना अच्छा है: मिलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी पिछली दो फ्रेंचाइजी टीमों की अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करने वाले डेविड मिलर ने गुजरात टाइटंस ये इस मामले में मिल रहे समर्थन से अभिभूत है।

पुणे, 17 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी पिछली दो फ्रेंचाइजी टीमों की अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करने वाले डेविड मिलर ने गुजरात टाइटंस ये इस मामले में मिल रहे समर्थन से अभिभूत है।

उन्होंने रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में 51 गेंद में 94 रन की पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलायी। दक्षिण अफ्रीका के इस आक्रामक बल्लेबाज ने लंबे समय के बाद आईपीएल में यादगार पारी खेली।

मैच के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले तीन-चार साल से मैं अच्छा क्रिकेट खेल रहा हूं और सकारात्मक महसूस कर रहा हूं। मैं दक्षिण अफ्रीका और विदेशों में लगातार रन बना रहा हूं लेकिन पिछले चार-पांच वर्षों में आईपीएल में उतने मौके नहीं मिले जितने मैं चाहता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस टूर्नामेंट का प्रारूप ऐसा है कि अंतिम एकादश में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी हो सकते है और उन चार के अलावा दूसरे विदेशी खिलाड़ियों को बाहर बैठना होता है। किंग्स इलेवन (पंजाब किंग्स) और राजस्थान की टीमों के साथ मैं अंतिम एकादश से अंदर-बाहर होता रहता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने उन टीमों के लिए भी अच्छा किया लेकिन मुझे लगा कि मैं आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं। गुजरात टाइटंस का हिस्सा बनना उत्साहजनक रहा है और मुझे पता है कि वे मेरा शत प्रतिशत समर्थन कर रहे है। यहां वास्तव में अच्छा माहौल है, हम एक-दूसरे की सफलता का लुत्फ उठाते है, जिससे अच्छा प्रदर्शन करने में काफी मदद मिलती है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हर मैच को खेलना अच्छा है।’’

गुजरात की टीम 87 रन पर पांच विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी लेकिन मिलर ने कार्यवाहक कप्तान राशिद खान के साथ छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर मैच का रुख मोड़ दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम थोडे मुश्किल में थे लेकिन मुझे लगा कि अगर पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करेंगे तो मौका बन सकता है। 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट