खेल की खबरें | जैसी शुरुआत थी उसे देखकर यह शानदार जीत है : सैमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 29 रन से जीत का श्रेय रियान पराग को देते हुए मंगलवार को यहां कहा कि टीम की जिस तरह से शुरुआत रही थी उसे देखकर यह शानदार जीत है।

पुणे, 26 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 29 रन से जीत का श्रेय रियान पराग को देते हुए मंगलवार को यहां कहा कि टीम की जिस तरह से शुरुआत रही थी उसे देखकर यह शानदार जीत है।

राजस्थान ने खराब शुरुआत से उबरकर रियान पराग की नाबाद 56 रन की मदद से आठ विकेट पर 144 रन बनाये और इसके बाद आरसीबी को 19.3 ओवर में 115 रन पर आउट कर दिया। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने 20 रन देकर चार और अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 17 रन देकर तीन विकेट लिये।

सैमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘शुरुआत को देखते हुए यह वास्तव में शानदार जीत है। पंद्रह ओवर के बाद स्थिति अच्छी नहीं दिख रही थी लेकिन पूरा श्रेय रियान पराग को जाता है। हम उसका समर्थन करते रहे और उसने दुनिया को दिखाया कि वह कितना विस्फोटक बल्लेबाज है।’’

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने लचर क्षेत्ररक्षण के अलावा शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी को हार का कारण बताया।

डुप्लेसी ने कहा, ‘‘हमें शीर्ष क्रम को लेकर जल्द ही कुछ समाधान निकालना होगा। चोटी के चार बल्लेबाजों में किसी एक को टिककर खेलना होगा और हम निरंतर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। हमने आज बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया था। इसके अलावा कैच छोड़ने का हमने खामियाजा भुगता।’’

उन्होंने विराट कोहली की खराब फॉर्म के बारे में कहा, ‘‘महान खिलाड़ी इस तरह के दौर से गुजरते रहे हैं। हम नहीं चाहते कि वह बाहर बैठकर खेल के बारे में सोचें। यह आत्मविश्वास का खेल है।’’

मैन ऑफ द मैच पराग ने कहा, ‘‘यह प्रदर्शन संतोषजनक है। रॉयल्स ने पिछले तीन वर्षों से मुझ पर भरोसा दिखाया। मुझे दबाव पसंद है और मैं अपनी क्षमता दिखाने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करता रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू