जरुरी जानकारी | आईटीआई ने उतारा अपना लैपटॉप, माइक्रो पर्सनल कंप्यूटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी आईटीआई लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक लैपटॉप एवं ‘माइक्रो पीसी’ को विकसित करने के साथ उन्हें बाजार में पेश किया है।

बेंगलुरु, 11 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी आईटीआई लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक लैपटॉप एवं ‘माइक्रो पीसी’ को विकसित करने के साथ उन्हें बाजार में पेश किया है।

बेंगलुरु स्थित कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 'स्मैश' ब्रांड के तहत पेश किए गए ये दोनों उत्पाद बाजार में पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। आईटीआई ने एसर, एचपी, डेल और लेनोवो जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए कई निविदाएं भी अपने नाम की हैं।

आईटीआई ने अपने लैपटॉप एवं माइक्रो पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) को इंटेल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर विकसित किया है। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच डिजाइन एवं विनिर्माण संबंधी एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए थे।

आईटीआई ने दावा किया कि उसका छोटे आकार का पीसी किसी भी दूसरे पर्सनल कंप्यूटर की तरह गणना करने में सक्षम होने के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी उल्लेखनीय योगदान देता है। कंपनी के मुताबिक, उसके 12,000 से अधिक पीसी पहले से ही सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि उसका पीसी सौर समाधानों के अनुरूप भी ढाला जा सकता है। उसने 'स्मैश' ब्रांड के उत्पादों को बिजली, लागत एवं घेरने वाली जगह के लिहाज से किफायती बताया है।

आईटीआई के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेश राय ने कहा कि स्मैश ब्रांड को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और कड़ी प्रतिस्पर्द्धा वाले बाजार में अनुबंध हासिल करने में मदद मिल रही है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू