जरुरी जानकारी | आईटीसी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 33.46 प्रतिशत बढ़कर 4,462.25 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटीसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 33.46 प्रतिशत बढ़कर 4,462.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अलग-अलग व्यापारों में अच्छे प्रदर्शन के चलते समूह का लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त आईटीसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 33.46 प्रतिशत बढ़कर 4,462.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अलग-अलग व्यापारों में अच्छे प्रदर्शन के चलते समूह का लाभ बढ़ा है।

आईटीसी ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसने 3,343.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की परिचालन आय अप्रैल-जून 2022 की तिमाही में 39.25 प्रतिशत बढ़कर 19,831.27 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 14,240.76 करोड़ रुपये थी।

आईटीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘सभी कारोबार खंडों में मजबूत प्रदर्शन जारी है।’’

आईटीसी ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 की आलोच्य तिमाही में उसका कुल खर्च 14,201.51 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,220.49 करोड़ रुपये था।

कंपनी के अनुसार, आलोच्य तिमाही के दौरान आर्थिक गतिविधियों ने व्यापार और उपभोक्ता भावनाओं में तेजी के साथ और गति पकड़ी। हालांकि, भू-राजनीतिक संकट और लगातार आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं के कारण जिंसों की कीमतें बढ़ गईं।

आईटीसी ने बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान समूह के दैनिक उत्पाद वाली श्रेणी में कुल आय 25.05 प्रतिशत बढ़कर 11,922.81 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 9,534.07 करोड़ रुपये थी। इसमें सिगरेट का कारोबार भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\