जरुरी जानकारी | रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान क्षेत्र पर बड़ा दांव लगा रही है आईटीसी : संजीव पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विविध क्षेत्रों में कार्यरत समूह आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पुरी ने कहा है दैनिक उपभोग के सामान (एफएमसीजी) कारोबार में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं।

कोलकाता, 11 अगस्त विविध क्षेत्रों में कार्यरत समूह आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पुरी ने कहा है दैनिक उपभोग के सामान (एफएमसीजी) कारोबार में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं।

आईटीसी लिमिटेड की 112वीं वार्षिक आमसभा में पुरी ने कहा कि एफएमसीजी ब्रांड का कई देशों में निर्यात किया जा रहा है और प्रति व्यक्ति आय के कारण व्यापार क्षेत्र में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं।

पुरी ने कहा, ‘‘ एफएमसीजी कारोबार के लिए आईटीसी की अगली रणनीति भविष्य के लिए एक मंच तैयार करना है। फिलहाल 25 से अधिक ब्रांड के साथ वार्षिक उपभोक्ता खर्च करीब 29,000 करोड़ रुपये है।’’

पुरी ने कहा कि आईटीसी के एफएमसीजी खंड के लिए संभावित बाजार 5,000 अरब डॉलर का है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे इस कारोबार के पास इस क्षमता का दोहन करने का अपार अवसर है।’’

साथ ही पुरी ने कहा कि एफएमसीजी कारोबार बढ़ते पर्यटन क्षेत्र की वृद्धि क्षमता का लाभ उठाने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने संपति के सही इस्तेमाल की रणनीति की ओर रुख किया है। इस समय आईटीसी के अधीन 120 होटल शामिल हैं...’’

पुरी ने कहा कि जहां तक सिगरेट कारोबार की बात है कंपनी अपने उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाकर जाली कारोबार के खतरों से निपटने का प्रयास कर रही है और अपनी बाजार स्थिति मजबूत कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\