देश की खबरें | आईटीबीपी ने भारत की आजादी के 75 वें साल के लिए शुरू किये विभिन्न कार्यक्रम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के समारोह के तौर पर सुदूर सीमावर्ती स्थानों समेत देशभर में रविवार को जन जागरूकता एवं नागरिक कल्याण कार्यक्रमों की शुरुआत की।

नयी दिल्ली, छह मार्च भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के समारोह के तौर पर सुदूर सीमावर्ती स्थानों समेत देशभर में रविवार को जन जागरूकता एवं नागरिक कल्याण कार्यक्रमों की शुरुआत की।

‘आजादी का अमृत महोत्सव: देश की हिफाजत-देश की सुरक्षा’ के तहत 13 मार्च तक (आठ दिनों) तक कार्यक्रम होंगे।

बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस श्रृंखला के तहत आईटीबीपी के कर्मी सुरक्षा के मानवीय रूप, अपनी जान कुर्बान करने वाले कर्मियों के परिवारों के प्रति सम्मान, पत्नी कल्याण एसोसिएशन के माध्यम से सहायता जैसे विषयों पर कार्यकम आयोजित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आईटीबीपी सीमावर्ती क्षेत्रों एवं नक्सल प्रभावित इलाकों में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाएगा एवं स्कूली बच्चों के बीच स्टेशनरी एवं खेलकूद की चीजें वितरित करेगा। हमारी इकाइयों के तैनाती क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर बैंड प्रदर्शनी की जाएगी।’’

अधिकारी ने कहा कि ये कार्यक्रम गृह मंत्रालय की ओर से उसके अंतर्गत आने वाले सभी अर्द्धसैनिक बलों एवं अन्य एजेंसियों को भेजे गये दिशानिर्देशों के तहत आयोजित किये जाएंगे।

प्राथमिक रूप से आईटीबीपी पर चीन के साथ लगती 3488 किलोमीटर वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी