देश की खबरें | आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान ने खुद को गोली मार कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। जवान के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

रायपुर, 12 फरवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान ने खुद को गोली मार कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। जवान के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के उरंदाबेड़ा गांव के करीब आईटीबीपी के 29 वीं बटालियन के जवान मोनू यादव ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उरंदाबेड़ा गांव स्थित आईटीबीपी के शिविर से आज जवानों के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल के जवान जब गांव से कुछ दूरी पर थे तब मोनू यादव ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद अन्य जवानों ने यादव को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोनू यादव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि मोनू यादव पारिवारिक कारणों से परेशान था। हालांकि, उसने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में सही जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी