खेल की खबरें | विश्व कप क्वालीफाइंग दौर में इटली की डगर कठिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चार बार की चैम्पियन इटली को सोमवार को निकाले गए ड्रॉ मे स्विटजरलैंड के साथ रखा गया है जो पिछले तीन विश्व कप खेल चुकी है ।

चार बार की चैम्पियन इटली को सोमवार को निकाले गए ड्रॉ मे स्विटजरलैंड के साथ रखा गया है जो पिछले तीन विश्व कप खेल चुकी है ।

इटली 2018 में विश्व कप में जगह नहीं बना सकी थी जिससे फीफा को टीवी प्रसारण राजस्व में करीब दस करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ ।

यह भी पढ़े | Bharat Band: टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह ने कृषि बिलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का किया समर्थन, कहा- किसान से ही हिंदुस्तान है.

पहले स्थान पर रहने वाली टीमों को ही स्वत: प्रवेश मिलता है । ग्रुप सी में उत्तरी आयरलैंड, बुल्गारिय और लिथुआनिया भी हैं ।

इटली के कोच राबर्तो मंचिनी ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि हमारा मुकाबला स्विटजरलैंड से होगा ।’’

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2020: किंग कोहली ने किया वो कारनामा जो धोनी-गांगुली भी नहीं कर सके थे.

इटली अगले साल नेशंस लीग फाइनल खेलेगी । विश्व कप विजेता फ्रांस, बेल्जियम और स्पेन भी युएफा के नये खिताब की दौड़ में है ।फ्रांस ग्रुप डी में यूक्रेन , फिनलैंड, बोस्निया और हर्जेगोविना और कजाखस्तान के साथ है ।

जर्मन ग्रुप जे में रोमानिया, आइसलैंड, आर्मेनिया, लीश्टेंस्टेन और नार्थ मेसेडोनिया के साथ है ।

ग्रुप जी में नीदरलैंड, तुर्की, नॉर्वे, मोंटेनीगरो, लाटविया और जिब्राल्टर हैं । ग्रुप बी में स्पेन, स्वीडन, कोसोवो, जॉर्जिया और यूनान हैं । ग्रुप आई में इंग्लैंड, पोलैंड, हंगरी, अल्बानिया, एंडोरा और सान मारिनो भी हैं ।

ग्रुप ई में शीर्ष रैंकिंग वाली बेल्जियम, वेल्स, चेक गणराज्य, बेलारूस और एस्तोनिया हैं जबकि यूरोपीय चैम्पियन पुर्तगाल, सर्बिया, आयरलैंड, लक्जेमबर्ग और अजरबैजान ग्रुप ए में हैं ।

दसों समूहों की उपविजेता टीमें प्लेआफ में पहुंचेंगी जहां नेशंस लीग समूहों की भी दो टीमें होंगी । ये नेशंस लीग की दो सर्वोच्च रैंक वाली टीमें होंगी जो अपने विश्व कप क्वालीफाइंग समूह में शीर्ष दो में नहीं रही हैं ।

प्लेआफ चार चार टीमों के तीन समूहों में मार्च 2022 से खेले जायेंगे ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GPay पॉकेट मनी क्या है? जानें कैसे काम करता है UPI Circle और कौन कर सकता है इस्तेमाल