देश की खबरें | राकांपा के नये मंत्रियों को लेकर किरीट सोमैया ने कहा, अदालती मामलों में टिप्पणी करना उचित नहीं होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार, छगन भुजबल, सुनील तटकरे और हसन मुशरिफ सहित कई पार्टी नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में मुखर रहे भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को उनके खिलाफ टिप्पणी करने से परहेज किया।
मुंबई, 11 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार, छगन भुजबल, सुनील तटकरे और हसन मुशरिफ सहित कई पार्टी नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में मुखर रहे भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को उनके खिलाफ टिप्पणी करने से परहेज किया।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत नौ राकांपा विधायक हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए हैं।
सरकार में शामिल नये मंत्रियों से जुड़े सवाल पर सोमैया ने कहा कि इन लोगों के बारे में कोई भी टिप्पणी करना उनके लिए उचित नहीं होगा क्योंकि इनसे जुड़े मामले अदालत में लंबित हैं।
दो साल से अधिक समय से भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सोमैया इन नेताओं के खिलाफ आरोप लगाते हुए प्रेसवार्ता करते रहे हैं। इसके अलावा सोमैया इनके खिलाफ शिकायत देने के लिए कई बार यहां प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे थे।
यह पूछे जाने पर कि वह महाराष्ट्र में नए राजनीतिक गठबंधन को कैसे देखते हैं, जहां राकांपा के अजित पवार गुट ने भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हाथ मिलाया है, सोमैया ने कहा, ‘‘इन लोगों के खिलाफ अदालत में मामले लंबित हैं। फिलहाल मेरे लिए कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।’’
अजित पवार और उनके आठ सहयोगी दो जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हुए थे। पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है जबकि अन्य को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)