खेल की खबरें | हमारे लिये यह मैच जीतना बहुत जरूरी था : केकेआर कप्तान रहाणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सनराइजर्स हैदराबाद पर 80 रन से मिली जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी टीम के लिये यह मैच जीतना बहुत जरूरी था और वह भी बड़े अंतर से ।

कोलकाता, तीन अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद पर 80 रन से मिली जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी टीम के लिये यह मैच जीतना बहुत जरूरी था और वह भी बड़े अंतर से ।

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 200 रन बनाये और जवाब में सनराइजर्स को 120 रन पर आउट कर दिया ।

रहाणे ने मैच के बाद कहा ,‘‘ यह मैच हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण था । जीतना और बड़े अंतर से जीतना जरूरी था । हम इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे लेकिन टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दो विकेट गंवाने के बाद पारी को संभालने पर बात हुई ताकि विकेट हाथ में रहने पर 11वें .12वें ओवर के बाद आने वाले बल्लेबाज तेजी से रन बना सकें ।हमने अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखा है । इस मैच से भी बल्लेबाजी ग्रुप के रूप में सीखेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब रिंकू और वेंकटेश बल्लेबाजी कर रहे थे तब लक्ष्य 30 गेंद में 50 . 60 रन बनाना था । हम 15 ओवर तक सामान्य तरीके से खेलना चाहते थे और उसके बाद हाथ खोलने थे । हमें लगा था कि 170 . 180 का स्कोर अच्छा होगा लेकिन रिंकू और वेंकटेश ने आगे तक पहुंचा दिया । ’’

रहाणे ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ हमारे पास तीन बेहतरीन स्पिनर है । बदकिस्मती से मोईन नहीं था लेकिन सनी (सुनील नारायण) और वरूण ने अच्छी गेंदबाजी की । वैभव और हर्षित ने भी बढिया प्रदर्शन किया ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी