विदेश की खबरें | दलाईलामा के प्रतिनिधि से अमेरिकी विदेश मंत्री का मुलाकात करना चीन को नागवार गुजरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने नयी दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाईलामा के प्रतिनिधि से मुलाकात करने पर बृहस्पतिवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह तिब्बत को चीन का हिस्सा मानने एवं तिब्बत की आजादी का समर्थन नहीं करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता का उल्लंघन है।

बीजिंग, 29 जुलाई चीन ने नयी दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाईलामा के प्रतिनिधि से मुलाकात करने पर बृहस्पतिवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह तिब्बत को चीन का हिस्सा मानने एवं तिब्बत की आजादी का समर्थन नहीं करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता का उल्लंघन है।

ब्लिंकन ने बुधवार को निर्वासित तिब्बत सरकार के अधिकारी और दलाई लामा के प्रतिनिधि न्गोडुप डोंगचुंग से भेंट की जो चीन के लिए यह स्पष्ट संकेत है कि बाइडन प्रशासन तिब्बत मुद्दे का समर्थन जारी रखेगा। बैठक में डोंगचुंग ने अमेरिका द्वारा तिब्बत आंदोलन का समर्थन जारी रखने के लिए ब्लिंकन को धन्यवाद दिया।

इस संबंध में पूछे जाने पर अमेरिका के विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ विदेश मंत्री को नयी दिल्ली में आज सुबह महामहिम दलाई लामा के प्रतिनिधि , सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन के प्रतिनिधि न्गोडुप डोंगचुंग से संक्षिप्त मुलाकात करने का मौका मिला।’’

इससे इतर, अन्य तिब्बती प्रतिनिधि गीशी दोरजी दामदुल ब्लिंकल द्वारा नागरिक समाज के सात सदस्यों के साथ की गई गोलमेज बैठक में शामिल हुए।

यहां प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सरकारी मीडिया द्वारा चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान से प्रतिक्रिया मांगे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘तिब्बत मामला विशुद्ध रूप से चीन का अंदरूनी विषय है जिसमें विदेशी दखल की इजाजत नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ 14 वें दलाईलामा किसी भी तरह धार्मिक व्यक्ति नहीं बल्कि एक राजनीतिक निर्वासित शख्स हैं जो लंबे समय से चीन-विरोधी अलगाववादी गतिविधियों एवं तिब्बत को चीन से अलग करने के प्रयास में लगे हैं।’’

उन्होंने कहा कि चीन विदेशी अधिकारियों एवं दलाईलामा के बीच सभी प्रकार के संपर्कों का जोरदार विरोध करता हैं । उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और दलाई गुट के बीच कोई भी औपचारिक संपर्क तिब्बत को चीन का हिस्सा मानने एवं तिब्बत की आजादी एवं उसे चीन से अलग करने की कोशिशों का समर्थन नहीं करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता का उल्लंघन है।’’

झाओ ने कहा, ‘‘ हम अमेरिका से तिब्बत के नाम पर चीन के अंदरूनी मामले में दखल नहीं देने और तिब्बती आजादी की ताकतों को चीन विरोधी गतिविधियों में सहयोग नहीं करने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करने की अपील करते हैं।’’

जब भी विदेशी गणमान्य मेहमान या अधिकारी दलाईलामा या उनके प्रतिनिधियों से मिलते हैं तो चीन ऐसी ही प्रतिक्रया देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड