विदेश की खबरें | लू के दौरान ठंडक बनाए रखने में अपने पेड़ों को पानी देना मददगार हो सकता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न, नौ फरवरी (द कन्वरसेशन) लू दुनिया के सबसे घातक मौसमी खतरों में से एक है। हर साल, बड़ी संख्या में लोग भीषण गर्मी के कारण मर जाते हैं और इससे मधुमेह, दमा और हृदय रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याएं और भी विकराल रूप ले सकती हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मेलबर्न, नौ फरवरी (द कन्वरसेशन) लू दुनिया के सबसे घातक मौसमी खतरों में से एक है। हर साल, बड़ी संख्या में लोग भीषण गर्मी के कारण मर जाते हैं और इससे मधुमेह, दमा और हृदय रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याएं और भी विकराल रूप ले सकती हैं।

दुर्भाग्यवश, शहरों में कोलतार की सड़कें, ईंट और कंक्रीट की संरचनाएं और छत की टाइल भारी मात्रा में गर्मी को अवशोषित करके उसे बनाए रख सकती है, जिसका अधिकांश हिस्सा सूर्योदय के बाद उत्सर्जित होता है। इससे शहरों में तापमान आसपास के इलाकों या ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक हो सकता है जिसे ‘शहरी ताप द्वीप प्रभाव’ के रूप में जाना जाता है।

पेड़ और हरियाली शहरी तापमान को कम कर सकते हैं लेकिन इन विशाल शीतलन प्रभावों को प्राप्त करने के लिए उन्हें मिट्टी से पानी खींचने में सक्षम होना चाहिए। दूसरे शब्दों में, कभी-कभी गर्मी के दौरान अपने पेड़ों को पानी देना मददगार हो सकता है।

पेड़ हमें कैसे ठंडा रखते हैं:

पेड़ दो महत्वपूर्ण तरीकों से शहरी तापमान को कम करते हैं। एक तो वे छाया प्रदान करते हैं और दूसरा उनके शीतलन प्रभाव के माध्यम से। पानी पौधे की जड़ों के माध्यम से अंदर जाता है, तने से होकर गुजरता है और फिर पत्तियों से स्टोमेटा नामक छोटे छिद्रों के माध्यम से हवा में मिल जाता है।

पानी मिट्टी और अन्य सतहों से भी वाष्पित हो सकता है। पौधों और मिट्टी से पानी के संयुक्त नुकसान को वाष्पोत्सर्जन कहा जाता है।

वाष्पोत्सर्जन के शीतलन प्रभाव भिन्न-भिन्न होते हैं, लेकिन अन्य पर्यावरणीय कारकों के आधार पर चार डिग्री सेल्सियस तक होते हैं।

अपने पेड़ों को पानी देना

यदि सामान्यतः गर्म, शुष्क मौसम में लू चलती है, तो पेड़ छाया प्रदान करेंगे लेकिन यदि मिट्टी बहुत शुष्क है, तो कुछ पेड़ों को वाष्पोत्सर्जन में कठिनाई हो सकती है।

इससे पेड़ों पर पड़ने वाले ठंडक के प्रभाव को कम किया जा सकता है। लेकिन मिट्टी को नम रखने और पौधों को सिंचित रखने से इसमें बदलाव लाया जा सकता है।

सिंचाई के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का है, क्योंकि वाष्पोत्सर्जन होने से पहले पानी के शीघ्र वाष्पित होने की संभावना कम होती है।

आपको गहरी सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं है; ज्यादातर अवशोषित जड़ें सतह के करीब होती हैं इसलिए थोड़ी सी सिंचाई से अक्सर काम हो जाता है।

सभी वाष्पोत्सर्जन करने वाले पौधे हवा पर शीतलन प्रभाव डालते हैं, इसलिए आप सोच सकते हैं कि क्या पेड़ों के पास शहरी ताप द्वीप प्रभाव और ताप तरंगों के संदर्भ में कुछ विशेष देने के लिए है।

दूसरा फायदा यह है कि पेड़ बहुत लंबे समय तक कायम रह सकते हैं। वे बहुत लंबे समय तक छाया, ठंडक और अन्य लाभ प्रदान करते हैं और वह भी अपेक्षाकृत कम लागत पर।

गर्मी को कम करने में पेड़ों से मिलने वाले स्पष्ट फायदों के बावजूद, कई ऑस्ट्रेलियाई शहरों और कस्बों में पेड़ों की संख्या और छत्र आवरण में हर साल गिरावट आ रही है।

आवास विकास अब भी इस बात पर उचित विचार किए बिना हो रहा है कि वृक्ष और हरित क्षेत्र निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में किस प्रकार सुधार लाते हैं।

हमें शहरी वृक्षों की अत्यधिक छंटाई के प्रति भी सतर्क रहना चाहिए।

पेड़ लू के प्रभाव को खत्म नहीं कर सकते, लेकिन इनके प्रभाव में कुछ कमी कर सकते हैं।

(द कन्वरसेशन)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी