खेल की खबरें | सफलता के लिये प्रक्रिया और ‘रूटीन’ का पालन करना जरूरी है : सूर्यकुमार यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अपने अभी तक के छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में काफी सफलता मिली है और उनका मानना है कि आस्ट्रेलिया में उनके पहले टी20 विश्व कप में अच्छे अभियान के लिये अहम चीज ‘प्रकिया और रूटीन’ का अनुकरण करना होगी।

पर्थ, नौ अक्टूबर भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अपने अभी तक के छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में काफी सफलता मिली है और उनका मानना है कि आस्ट्रेलिया में उनके पहले टी20 विश्व कप में अच्छे अभियान के लिये अहम चीज ‘प्रकिया और रूटीन’ का अनुकरण करना होगी।

रविवार को यहां आस्ट्रेलिया में अपने पहले अभ्यास सत्र के बाद इस बल्लेबाज ने कहा कि नेट पर उनका मुख्य ध्यान परिस्थितियों का आकलन करने पर लगा है।

पिछले साल मार्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने के बाद सूर्यकुमार इस प्रारूप के आक्रामक खिलाड़ियों में से एक बन गये हैं जिससे वह आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) द्वारा जारी एक वीडियो में इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं यहां आकर पहला अभ्यास सत्र करने के लिये उत्साहित था ताकि मैं मैदान पर जाकर देखूं, यहां दौड़कर देखूं और देखूं कि यह कैसा लगता है। पहला नेट सत्र भी शानदार था, मैं विकेट की तेजी देखना चाहता था कि उछाल किस तरह का है। ’’

भारतीय टीम 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी20 विश्व कप अभियान शुरू करेगी।

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘नेट पर थोड़ी धीमी शुरूआत की क्योंकि निश्चित रूप से थोड़ी सी बेचैनी थी और उत्साह भी लेकिन साथ ही आपको माहौल से तालमेल बिठाने के तरीकों को देखना होगा और सही समय पर इनका चयन करना होगा। मैं बस इस समय यही कर रहा हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्साहित हूं लेकिन साथ ही आपको अपनी प्रक्रिया और रूटीन का पालन करना होता है। ’’

इस 32 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘अभ्यास के दौरान विकेट की तेजी और उछाल देखना अहम है और मैदान भी क्योंकि लोग कहते हैं कि यहां मैदान काफी बड़ा है। इसलिये आपको अपनी रणनीति के साथ तैयार रहने की जरूरत है, यहां रन बनाने के लिये आप किस तरह रणनीति बनाते हो, ये सभी चीजें काफी महत्वपूर्ण हैं। हालात काफी अच्छे हैं, बहुत उत्साहित हूं। ’’

रोहित शर्मा के खिलाड़ी विश्व कप में अभियान शुरू करने से पहले 10 और 13 अक्टूबर को वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेंगे। फिर 17 और 19 अक्टूबर को यहां अभ्यास मैचों में उनका सामना मेजबान आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से होगा।

नमिता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\