देश की खबरें | संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिये भाजपा को हराना जरूरी : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को 'संविधान दिवस' के अवसर पर कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना जरूरी है।

कानपुर देहात (उप्र), 26 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को 'संविधान दिवस' के अवसर पर कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना जरूरी है।

यादव ने माती में आयोजित 'संविधान बचाओ महारैली' को सम्बोधित करते हुए कहा, ''आज का दिन ऐतिहासिक है। यह दिन हमें बताता है कि अगर लोकतंत्र जिन्दा रहेगा और संविधान बचा रहेगा तो हमें जो वोट का अधिकार मिला हुआ है उसके माध्यम से हम सरकारों से अपना अधिकार ले सकते हैं।”

उन्होंने दावा किया, “भाजपा के लोग कानून और संविधान को नहीं मानते हैं। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।''

इस रैली का आयोजन कानपुर देहात अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद राजाराम पाल ने किया था।

यादव ने दावा किया, “ देश में संविधान बचाने के लिए समाजवादी लोग सबसे ज्यादा संघर्ष करने और जोखिम उठाने का काम कर रहे हैं। आज हम सभी लोग संविधान बचाने का संकल्प ले रहे हैं। साथ ही हम संविधान देने वाले और जीने का अधिकार दिलाने वाले महान नेताओं बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर, राममनोहर लोहिया और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को याद कर रहे हैं।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की पराजय का जिक्र करते हुए दावा किया कि अगर यह मुकाबला कानपुर के ग्रीनपार्क या लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होता तो भारत की जीत होती।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दूसरों की छवि खराब करती थी लेकिन विश्वकप में भारत की हार के बाद जनता ने खुद बता दिया कि भाजपा के लोग क्या हैं।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, “भाजपा सरकार में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा के लोग बड़े-बड़े भ्रष्टाचार में शामिल हैं। प्रदेश में भाजपा के लोग सबसे बड़े भूमाफिया हैं। पूरे प्रदेश में जमीनों की हेराफेरी में सबसे ज्यादा भाजपा के लोग शामिल हैं।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया, “इस पार्टी की सरकार में नौकरियों में बड़े पैमाने पर हेरफेर हो रही है। पिछड़ों, दलितों को आरक्षण नहीं मिल रहा है। भाजपा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों (पीडीए) का हक छीन रही है।”

सपा प्रमुख ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए ही भाजपा के राजग को हरायेगा।

यादव ने कहा कि भाजपा ने अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने कहा, ''समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को उनकी संख्या के हिसाब से हक और सम्मान दिलाएगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी