देश की खबरें | चुनाव जल्दी कराना जरूरी, फीफा से भारत को समय देने की गुजारिश करूंगा: प्रफुल्ल पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय द्वारा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष पद से हटाए गए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि वह सोमवार को फीफा (फुटबॉल की वैश्विक निकाय) प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो से बात करेंगे और देश पर प्रतिबंध नहीं लगाने के साथ चुनाव के लिए दो महीने का समय देने की मांग करेंगे।

नयी दिल्ली, 22 मई उच्चतम न्यायालय द्वारा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष पद से हटाए गए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि वह सोमवार को फीफा (फुटबॉल की वैश्विक निकाय) प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो से बात करेंगे और देश पर प्रतिबंध नहीं लगाने के साथ चुनाव के लिए दो महीने का समय देने की मांग करेंगे।

फीफा और एएफसी की एक संयुक्त टीम एआईएफएफ के रोजमर्रा का काम चलाने के लिए प्रशासकों की एक समिति (सीओए) के गठन के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद ‘मौजूदा स्थिति को समझने’ के लिए भारत का दौरा करने के लिए तैयार है।

फीफा परिषद के सदस्य पटेल इन्फेंटिनो से आग्रह करने के अलावा विश्व फुटबॉल शासी निकाय के महासचिव फातमा समौरा से भी बात करेंगे।

पटेल ने कहा कि जल्द से जल्द चुनाव कराना जरूरी है।

उन्होंने रविवार को कहा, ‘‘ मैं फीफा से बात करूंगा और उनसे कहूंगा कि चाहे जो भी परिस्थिति हो, अगर दो महीने में चुनाव होते हैं तो कृपया भारत को थोड़ी छूट दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे खेल को इस तरह से नुकसान नहीं होगा। यह मेरा निजी प्रयास होगा। इसका कितना असर होगा इसे देखना होगा ... क्योंकि फीफा परिषद में हर सदस्य व्यक्तिगत तौर पर सब कुछ तय नहीं कर सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कल बात करूंगा। मैं फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो को फोन करूंगा और फातमा समौरा से भी बात करूंगा। मैं उनसे कहूंगा कि कृपया भारत को चुनाव कराने के लिए दो महीने का समय दें और इस दौरान  हमें खेल जारी रखने दें।’’

उन्होंने कहा कि वह सीओए को यह भी बताने की कोशिश करेंगे कि मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है इसलिए ‘कृपया जल्दी चुनाव कराने की कोशिश करें।’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे में उन पर जल्द से जल्द चुनाव कराने का दबाव होना चाहिए, नहीं तो भारतीय फुटबॉल को नुकसान होगा।’’

पटेल ने पीटीआई- के साथ बातचीत के दौरान, उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें उन पर कार्यकाल खत्म होने के बाद भी जानबूझकर अध्यक्ष पद पर बने रहने का आरोप लगा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now