IND vs AUS 2023: शानदार प्रदर्शन के लिये उचित तरीके से ‘रिकवर’ करना महत्वपूर्ण है- मोहम्मद शमी

आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पांच विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी के बाद ‘रिकवरी’ की प्रक्रिया को अहम बताया. इस दायें हाथ के तेज गेंदबाज ने शुक्रवार को पहले वनडे में छह ओवर में दो मेडन से 17 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे भारत ने 35.4 ओवर में आस्ट्रेलिया को 188 रन पर समेट दिया और फिर यह लक्ष्य 39.5 ओवर में हासिल कर लिया.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई, 18 मार्च : आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पांच विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी के बाद ‘रिकवरी’ की प्रक्रिया को अहम बताया. इस दायें हाथ के तेज गेंदबाज ने शुक्रवार को पहले वनडे में छह ओवर में दो मेडन से 17 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे भारत ने 35.4 ओवर में आस्ट्रेलिया को 188 रन पर समेट दिया और फिर यह लक्ष्य 39.5 ओवर में हासिल कर लिया. बीसीसीआई डॉट टीवी पर पोस्ट किये गये वीडियो में उन्होंने साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ बातचीत में कहा, ‘‘योजना बहुत ही सरल थी. हमने टीम बैठकों में बात की थी कि हम अच्छी शुरूआत करेंगे, सही क्षेत्र में गेंदबाजी करेंगे , अपनी लाइन एवं लेंथ पर अडिग रहेंगे. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘गर्मी भी एक मुद्दा थी. जब हमने पहला स्पैल डाला तो बहुत गर्मी थी लेकिन बाद में जब हवा चलनी शुरु हुई इसमें थोड़ा सुधार हुआ. ’’

अहमदबाद में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में गेंदबाजी के बाद उबरने के लिये वह पहले वनडे के लिये आयोजित ट्रेनिंग सत्र में भी अभ्यास नहीं कर सके थे और सीधे मैच में खेलने उतरे. इस पर शमी ने कहा, ‘‘अहमदाबाद में 40 ओवर के बाद मुझे ‘रिकवरी’ (थकान से उबरने) के लिये एक से दो दिन की जरूरत थी. मैंने ‘रिकवरी’ की और मैच में खेलने उतरा. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीम प्रबंधन ने स्वीकार किया कि मुझे ‘रिकवरी’ की जरूरत थी. हमने इतने सारे मैच खेले हैं और हमें अपने कौशल और काबिलियत का पता है. इसलिये महत्वपूर्ण था कि हम ‘रिकवर’ अच्छे से करेंगे और बेहतर ‘परफोर्म’ कर पायेंगे. ’’ सिराज ने भी 29 रन देकर तीन विकेट झटके थे और वह भी भारत की जीत में महत्वपूर्ण रहे थे. यह भी पढ़ें : IND Vs AUS ODI: राहुल और जडेजा की बल्लेबाजी ने जिताया मैच, हार्दिक पंड्या कही दिल जीतने वाली बात

उन्होंने कहा, ‘‘जब मुझे नयी गेंद मिलती है तो मैं इनस्विंग डालने की कोशिश करता हूं. बायें हाथ का बल्लेबाज सामने होता है तो मैं इनस्विंग गेंदबाजी की कोशिश करता हूं. मैं पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा विकेट झटकने की कोशिश करता हूं. मुझे एक विकेट मिल गया. ’’ सिराज ने कहा, ‘‘जब मैं ‘फाइन लेग’ में गया, तब आप गेंदबाजी कर रहे थे. मैं सोच रहा था कि क्या हो रहा है. मैं सोच रहा था कि क्या अंपायर ने आपको नयी गेंद दी है या क्या हुआ? ’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिर मैं गेंदबाजी के लिये आया, गेंद अच्छी तरह ‘मूव’ कर रही थी. इसलिये मैंने एक ही क्षेत्र में निरंतर गेंदबाजी की कोशिश की. मुझे आपसे भी ‘टिप्स’ मिले और हमने वानखेड़े में गेंदबाजी का लुत्फ उठाया. ’’ भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे में रविवार को विशाखापत्तनम में खेला जायेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड