देश की खबरें | सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण: धर्मेंद्र प्रधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि ‘‘महिला सशक्तिकरण का भारतीय मॉडल’’ सृजित करना होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महिलाएं सभी निर्णय लेने वाली संरचनाओं में शामिल हों।

मंत्री ने महिला नेताओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला ‘शेपिंग एकेडमिक एक्सीलेंस फॉर विकसित भारत 2047’ के उद्घाटन के अवसर पर यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘‘उभरती नयी विश्व व्यवस्था ज्ञान से प्रेरित होगी और महिलाएं परंपरागत सीमाओं को पार कर रही हैं, लैंगिक भूमिकाओं को चुनौती दे रही हैं तथा एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) सहित सभी क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़ रही है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण का भारतीय मॉडल तैयार किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महिलाएं सभी निर्णय लेने वाली संरचनाओं में शामिल हों। जैसे-जैसे हम विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, नारी शक्ति अधिक निर्णय लेने वाली भूमिकाएं निभाएगी।’’

मंत्री ने कहा कि महिला समानता और सशक्तिकरण ही हमारे समाज और राष्ट्र को सशक्त बना सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2026: जानें कब होगी घोषणा, कितनी है इनामी राशि और कैसे देखें रिजल्ट

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को 22 रनों से हराया, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\