ICC T20 World Cup 2021: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने बायो-बबल को लेकर दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

कोहली ने कहा कि महामारी के कारण क्रिकेट की कमी की भरपाई करने के लिए खिलाड़ियों की सेहत को जोखिम में डालने से खेल को कोई फायदा नहीं होगा. कोहली ने टी20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ खेल और खिलाड़ियों को लेकर संतुलित दृष्टिकोण रखना जरूरी है.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

दुबई, 23 अक्टूबर: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कोविड-19 (COVID-19) महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए संतुलित दृष्टिकोण की वकालत करते हुए शनिवार को कहा कि खिलाड़ियों को खुद को तरोताजा करने के लिए बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) से ‘समय-समय पर विश्राम’ देने की जरूरत है.यह भी पढ़े: ICC T20 World Cup 2021 IND vs PAK: हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

कोहली ने कहा कि महामारी के कारण क्रिकेट की कमी की भरपाई करने के लिए खिलाड़ियों की सेहत को जोखिम में डालने से खेल को कोई फायदा नहीं होगा. कोहली ने टी20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ खेल और खिलाड़ियों को लेकर संतुलित दृष्टिकोण रखना जरूरी है. खिलाड़ियों को समय-समय पर ब्रेक देना महत्वपूर्ण है, जहां वे मानसिक रूप से तरोताजा हो सके और ऐसी परिस्थितियों में ढल सकें जहां फिर से प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो. यह महत्वपूर्ण है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आगे चलकर यह जरूरी है कि इस बात पर विचार किया जाए. मैं समझता हूं कि लंबे समय से दुनिया में क्रिकेट नहीं हुआ, लेकिन इसकी भरपा ई के लिए अगर आप किसी खिलाड़ी को जोखिम लेने के लिए कहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि विश्व क्रिकेट को इससे कोई फायदा होगा.’’बायो-बबल से जुड़ी मुश्किल परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव दुनिया भर में चर्चा का विषय रहा है.

इसने अंतरराष्ट्रीय टीमों के कई खिलाड़ियों को प्रभावित किया है. कोहली ने कहा कि कोई भी बायो-बबल में किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति का अंदाजा नहीं लगा सकता ऐसे में टीम प्रबंधन के लिए खिलाड़ियों से इस मुद्दे पर बात करना जरूरी हो जाता है. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को यह बताने की जरूरत है कि उन्हें कहां रखा गया है, वे क्या चाहते हैं. आप व्यक्तिगत रूप से यह नहीं बता सकते कि बायो-बबल में कौन मानसिक रूप से किस स्तर पर है.

अगर आप पांच-छह लोगों (खिलाड़ियों) को खुश देखते हैं, तो आप यह निर्धारित नहीं कर सकते कि सभी 15-16 लोग (खिलाड़ी) ऐसा ही महसूस कर रहे हैं. ’’कोहली ने हालांकि कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप जैसे टूर्नामेंट खिलाड़ियों को प्रेरणा देता है. कोहली ने कहा, ‘‘अच्छी बात यह है कि हमने अभी आठ टीमों के साथ आईपीएल खेला है, हर दिन एक नयी चुनौती थी, आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए टूर्नामेंट में आगे बढ़ते हैं. लेकिन इसके बावजूद इस (बायो-बबल के कारण तनाव) बारे में विचार करना जरूरी है. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड