देश की खबरें | गर्व की बात है कि ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जा रही हैं: राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शनिवार को कहा कि यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व्याख्यान देने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जा रही हैं।

कोलकाता, 22 मार्च पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने शनिवार को कहा कि यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व्याख्यान देने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जा रही हैं।

बोस ने यहां ‘सीआईआई’ की बैठक के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर बंगाल में कुछ भी अच्छा होता है तो हमें खुशी होती है। साथ ही हमें इस बात पर गर्व है कि मुख्यमंत्री ऑक्सफोर्ड जा रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह गर्व की बात है कि रवींद्रनाथ टैगोर की धरती से ताल्लुक रखने वाली मुख्यमंत्री को वहां आमंत्रित किया गया है।’’

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में बनर्जी का व्याख्यान 27 मार्च को है। अपने प्रवास के दौरान वह 25 मार्च को राज्य के लिए निवेश की मांग करने के लिए उद्योगपतियों से भी मिलेंगी। उनके 28 और 29 मार्च के बीच वापस आने की उम्मीद है।

ब्रिटेन के यात्रा विवरण के तहत बनर्जी 24 मार्च को भारतीय उच्चायोग में एक कार्यक्रम में, 26 मार्च को सरकार के साथ सरकार (जी2जी) कार्यक्रम में तथा 27 मार्च को ऑक्सफोर्ड में एक अन्य जी2जी कार्यक्रम में भाग लेंगी।

यादवपुर विश्वविद्यालय के स्थायी कुलपति की नियुक्ति के बारे में, जिसका प्रभार अभी कार्यवाहक कुलपति भास्कर गुप्ता के पास है और उनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है, बोस ने कहा, ‘‘उनके सामने दो विकल्प हैं - या तो सेवानिवृत्त हो जाएं या फिर पदभार ग्रहण कर लें।’’

पश्चिम बंगाल में राज्य प्रशासन से संबद्ध विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति बोस ने कहा, ‘‘ हम तय करेंगे कि कौन सा विकल्प बेहतर है।’’

छह अप्रैल को आईपीएल मैच को कोलकाता से गुवाहाटी ले जाये जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह आयोजकों का निर्णय है और यह बात उनके ध्यान में नहीं आई है।

‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ और ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ के बीच छह अप्रैल को होने वाला घरेलू मैच गुवाहाटी में स्थानांतरित किया जाना तय है, क्योंकि पुलिस ने उस दिन कोलकाता में ‘रामनवमी’ समारोह के कारण आईपीएल मैच के लिए सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई है।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘ जब यह विषय मेरे विचारार्थ आएगा, मैं उचित कदम उठाऊंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\