देश की खबरें | कानून मंत्री के रूप में काम करना सम्मानजनक रहा : रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधि और न्याय मंत्री के रूप में काम करना उनके लिए सम्मान की बात रही।

नयी दिल्ली, 18 मई केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधि और न्याय मंत्री के रूप में काम करना उनके लिए सम्मान की बात रही।

उन्होंने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालयों और निचली न्यायपालिका के न्यायाधीशों और विधि अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

इसके कुछ घंटे पहले ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में किए गए फेरबदल में रीजीजू को कानून मंत्री पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

रीजीजू ने कहा कि वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए आशान्वित हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में काम करना सम्मानजनक रहा।’’

अरुणाचल प्रदेश से तीसरी बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे रीजीजू ने कहा, ‘‘मैं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न को उसी ऊर्जा और उत्साह के साथ पूरा करने के लिए आशान्वित हूं जिसे मैंने भाजपा के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में आत्मसात किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\