देश की खबरें | तोक्यो ओलंपिक के लिए आईएसएसएफ की संशोधित क्वालीफिकेशन व्यवस्था को मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने तोक्यो ओलंपिक के लिए निशानेबाजी में क्वालीफिकेशन हासिल करने की संशोधित प्रणाली को मंजूरी दे दी, जिससे 15 कोटा हासिल कर चुके भारत को एक और स्थान हासिल हो सकता है।

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने तोक्यो ओलंपिक के लिए निशानेबाजी में क्वालीफिकेशन हासिल करने की संशोधित प्रणाली को मंजूरी दे दी, जिससे 15 कोटा हासिल कर चुके भारत को एक और स्थान हासिल हो सकता है।

भारत ने 2018 विश्व चैम्पियनशिप (कोरिया) से शुरू हुए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया से रिकार्ड संख्या में कोटा हासिल किये है।

यह भी पढ़े | केरल में कोरोना वायरस के 62 नए केस, 2 कैदी भी शामिल.

तोक्यो ओलंपिक कोविड-19 महमारी के कारण एक साल के लिए टल गया है। इन खेलों का आयोजन जुलाई-अगस्त 2021 में होगा। इसके लिए कई स्पर्धाओं के क्वालीफिकेशन प्रतियोगिताओं में बदलाव किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने एक बयान में बताया, ‘‘ संशोधित क्वालीफिकेशन का आधार विश्व रैंकिंग (31 मार्च 2020) होगा जिसमें आईएसएसएफ राइफल / पिस्टल विश्व कप और आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में अर्जित अंक को जोड़ा जाएगा। इन टूर्नामेंटों का आयोजन मार्च-अप्रैल 2021 में होना है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के उत्तराखंड में 114 नए मामले पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 716 हो गई: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ (एनआरएआई) के एक सूत्र ने बताया कि इससे अनीश भानवाल जैसे निशानेबाज को 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल में अपने लिए कोटा सुरक्षित करने का मौका मिल सकता है। इस श्रेणी में भारत के विजय कुमार ने लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

उन्होंने बताया, ‘‘ अनीश 31 मार्च की रैंकिंग में शीर्ष 10 में थे और उनके ऊपर के अन्य सभी निशानेबाजों ने पहले ही अपना कोटा हासिल कर लिया है। ऐसे में उसके पास मौका जरूर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ स्थान तभी पक्का होगा जब वह मार्च-अप्रैल 2021 में होने वाले विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’

आईएसएसएफ के अनुसार तोक्यो 2020 के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करने की नयी समय सीमा छह जून 2021 है।

आईएसएसफ ने इस साल प्रस्तावित सभी विश्व कप को कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\