देश की खबरें | इसरो के चंद्रयान मिशन उत्तराखंड के स्कूल पाठयक्रम का हिस्सा बनेंगे : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि इसरो के चंद्रयान मिशन को प्रदेश के स्कूली पाठयक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा।

देहरादून, एक सितंबर उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि इसरो के चंद्रयान मिशन को प्रदेश के स्कूली पाठयक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा।

रावत ने कहा, ‘‘चंद्रयान तीन मिशन ने दुनिया को भारत के वैज्ञानिकों की प्रतिभा का अहसास करवाया है। हमने अपने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए प्रदेश के स्कूलों में कक्षा छह से 12 वीं तक के पाठयक्रम में चंद्रयान मिशन को शामिल करने का निर्णय लिया है।’’

मंत्री ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तीनों चंद्रमा मिशन- चंद्रयान एक, चंद्रयान दो और चंद्रयान तीन को स्कूली पाठयक्रम में शामिल किया जाएगा।

भारत के चंद्रयान तीन ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक ‘‘साफ्ट लैंडिंग’’ की थी।

मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत 20 राजकीय महाविद्यालयों का कायाकल्प कर उन्हें शोध आधारित मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जायेगा जबकि छह राजकीय महाविद्यालयों में कला व विज्ञान संकाय के लिये नये पीजी ब्लॉक बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिये राज्य सरकार ने 159 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर दी है।

रावत ने बताया कि रूद्रपुर, काशीपुर, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, रानीखेत, कोटद्वार, नरेन्द्रनगर, नई टिहरी, उत्तरकाशी, थलीसैंण, गैरसैंण, लक्सर, गोपेश्वर, डाकपत्थर, रायपुर, अगस्त्यमुनि के राजकीय महाविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय का डीबीएस परिसर तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन महाविद्यालयों में महिला एवं पुरूष छात्रावास सहित अति आधुनिक आई.टी. लैब तथा ई-लर्निंग कक्षों का निर्माण किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि मॉडल कॉलेजों एवं पीजी कॉलेजों में निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू करने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं ताकि तय समय पर निर्माण कार्यों को पूरा किया जा सके और छात्र-छात्राओं का इसका लाभ मिल सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड