ताजा खबरें | इसरो ने चार देशों के उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए छह करार किए : केंद्र

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए चार देशों के साथ छह करार पर हस्ताक्षर किए हैं और इससे 13.2 करोड़ यूरो की विदेशी मुद्रा प्राप्त होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसरो ने अपनी वाणिज्यिक इकाई न्यूस्पेस इण्डिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के माध्यम से वाणिज्यिक आधार पर ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) में अन्य देशों के उपग्रह प्रक्षेपित करता रहा है।

उन्होंने बताया कि एनएसआईएल ने वर्ष 2021-2023 के दौरान पीएसएलवी द्वारा अंतरिक्ष में विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण की खातिर चार देशों के ग्राहकों के साथ छह प्रक्षेपण सेवा करार पर हस्ताक्षर किए हैं। वाणिज्यिक आधार पर इन विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण से लगभग 13.2 करोड़ यूरो का राजस्व प्राप्ति होगा।

सिंह ने बताया कि छात्र निर्मित 12 उपग्रहों सहित कुल 124 स्वदेशी उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया है। इसके अलावा 34 देशों के 342 विदेशी उपग्रह भी स्वदेशी प्रक्षेपण यान के जरिए पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण से भारत ने तीन साल (2019-2021) के दौरान करीब 3.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर तथा एक करोड़ यूरो का राजस्व अर्जित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी