देश की खबरें | इसरो जासूसी मामले के पीड़ित की सुनवाई होगी : अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की एक अदालत ने सोमवार को कहा कि केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक सिबी मैथ्यूज की अग्रिम जमानत याचिका को लेकर किसी फैसले पर पहुंचने से पहले 1994 के जासूसी मामले के “पीड़ितों” - इसरो को पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन और उस समय गिरफ्तार किए गए मालदीव के दो नागरिकों- का पक्ष भी सुना जाएगा।

तिरुवनंतपुरम, 12 जुलाई केरल की एक अदालत ने सोमवार को कहा कि केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक सिबी मैथ्यूज की अग्रिम जमानत याचिका को लेकर किसी फैसले पर पहुंचने से पहले 1994 के जासूसी मामले के “पीड़ितों” - इसरो को पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन और उस समय गिरफ्तार किए गए मालदीव के दो नागरिकों- का पक्ष भी सुना जाएगा।

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन की 1994 के जासूसी मामले में गिरफ्तारी और हिरासत के सिलसिले में सीबीआई ने मैथ्यूज और 17 अन्य पुलिस वालों के खिलाफ आपराधिक साजिश और अपहरण तथा साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज किया था। मैथ्यूज ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिये याचिका दायर की है।

मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंस से सुनवाई कर रहे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी कृष्णकुमार ने कहा, “उन्हें (नारायणन और दो महिलाओं को) सुना जाए। उन्हें सुना जाएगा। पीड़ितों के वकीलों को प्रतिवेदन की इजाजत दी जाती है।” न्यायाधीश ने इस निर्देश के साथ मामले में सुनवाई की अगली तारीख 14 जुलाई तय की है।

मैथ्यूज ने नारायणन और दो महिलाओं - मरियम रशीदा और फौजिया हसन- के अभियोग आवेदन पर आपत्ति जताई थी। तीनों ने अपनी याचिका में मैथ्यूज को किसी भी तरह की राहत दिए जाने का विरोध किया है।

उन्होंने इस आधार पर अग्रिम जमानत का विरोध किया है कि मैथ्यूज उस विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे थे जिसने उन्हें गिरफ्तार किया था और कथित तौर पर हिरासत में उनके साथ हिंसा की गई थी।

अपनी अग्रिम जमानत याचिका में मैथ्यूज ने दावा किया था कि उनपर और केरल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर जासूसी मामले में नारायणन की गिरफ्तारी के लिये खुफिया ब्यूरो (आईबी) द्वारा दबाव डाला गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\