देश की खबरें | इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ और महाराष्ट्र से सांसद नवनीत राणा को मिली वीआईपी सुरक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र से सांसद नवनीत राणा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र बलों की ‘‘वीआईपी’’ सुरक्षा मुहैया कराई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल महाराष्ट्र से सांसद नवनीत राणा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र बलों की ‘‘वीआईपी’’ सुरक्षा मुहैया कराई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की अलग-अलग सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद पिछले हफ्ते दोनों व्यक्तियों को यह सुरक्षा मुहैया किया, जिसमें उन्हें संभावित सुरक्षा खतरों के मद्देनजर अर्धसैनिक कमांडो की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करने का समर्थन किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र की अमरावती सीट से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया की गई है, जिसके तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लगभग तीन से चार सशस्त्र कमांडो उनकी सुरक्षा करेंगे।

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को सांसद और उनके पति एवं विधायक रवि राणा को नोटिस जारी कर कानून-व्यवस्था की स्थिति को बाधित नहीं करने को कहा था क्योंकि वे 23 अप्रैल को यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर 'हनुमान चालीसा' का पाठ करने की योजना बना रहे हैं। समझा जाता है कि दंपती अनाधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं।

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को 'वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि रॉकेट वैज्ञानिक जब भी देश के किसी हिस्से की यात्रा करेंगे तो उनके साथ चौबीसों घंटे चार से छह सशस्त्र कमांडो होंगे। सीआईएसएफ को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) और भूस्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) या जीएसएलवी एमके III को विकसित करने में अहम भूमिका निभाने वाले सोमनाथ को केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी में इसरो प्रमुख नियुक्त किया था।

इससे पहले वह विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\