खेल की खबरें | इजराइल की पोलिकारपोवा सेनिया के ख्रिलाफ ओलंपिक अभियान शुरू करेंगी सिंधू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू तोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 25 जुलाई को इजराइल की पोलिकारपोवा सेनिया के खिलाफ करेंगी।

तोक्यो, 14 जुलाई विश्व चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू तोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 25 जुलाई को इजराइल की पोलिकारपोवा सेनिया के खिलाफ करेंगी।

रियो ओलंपिक 2016 के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ शिकस्त झेलनी वाली सिंधू को आसान ग्रुप जे में रखा गया है जिसमें हांगकांग की च्युंग एनगान यी को भी जगह मिली है।

एनगान यी दुनिया की 34वें जबकि पोलिकारपोवा 58वें नंबर की खिलाड़ी है।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई है।

तोक्यो खेलों के आयोजकों ने बुधवार को प्रतियोगिता के पहले दो दिनों का कार्यक्रम जारी किया।

पुरुष एकल में बी साई प्रणीत को ग्रुप डी के अपने पहले मैच में इजराइल के ही मिशा जिल्बरमैन से भिड़ना है। यह मुकाबला प्रतियोगिताओं के पहले दिन 24 जुलाई को खेला जाएगा। प्रणीत को छठी वरीयता दी गई है।

एकल में प्रत्येक ग्रुप का शीर्ष खिलाड़ी नॉकआउट में जगह बनाएगा।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की 10वें नंबर की पुरुष युगल जोड़ी ग्रुप ए के अपने पहले मैच में ली यैंग और वैंग ची लिन की चीनी ताइपे की जोड़ी से भिड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू