विदेश की खबरें | जेनिन से पीछे हटता नजर आया इजराइली सुरक्षा बल, लेकिन अभियान खत्म होने की संभावना नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस सैन्य अभियान के दौरान दर्जनों लोगों की मौत होने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर तबाही हुई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस सैन्य अभियान के दौरान दर्जनों लोगों की मौत होने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर तबाही हुई है।

रात में, इजराइली बख्तरबंद वाहन जेनिन शरणार्थी शिविर की मुख्य सड़कों में से एक पर स्थापित चौकी से निकलते देखे गए। शुक्रवार तड़के शिविर के अंदर मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक संवाददाता को अंदर किसी भी शेष सैनिक के होने का कोई सबूत नहीं मिला।

इजराइली सैन्य अधिकारियों ने अभियान के दौरान कहा कि वे जेनिन, तुलकेरेम और अल-फरा शरणार्थी शिविरों में आतंकवादियों को निशाना बना रहे थे, ताकि इजराइली नागरिकों के खिलाफ हाल के हमलों को रोका जा सके।

शुक्रवार सुबह तक सैनिक तुलकरम शिविर से बाहर निकल गए और वे अल-फरा से पहले ही निकल चुके थे, लेकिन एक बयान में इजरायली सेना ने कहा कि अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है।

बयान में कहा गया है, ‘‘इजराइली सुरक्षा बल आतंकवाद रोधी अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।’’

इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से सैकड़ों इजराइली सैनिकों ने एक सप्ताह से अधिक समय पहले वेस्ट बैंक में अपना सबसे घातक अभियान शुरू किया था। इस अभियान में मुख्य ध्यान जेनिन शरणार्थी शिविर पर रहा, जिसे फलस्तीनी चरमपंथ का गढ़ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\