विदेश की खबरें | इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वह ‘‘अच्छी स्थिति’’ में हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यरुशलम, 15 जुलाई इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वह ‘‘अच्छी स्थिति’’ में हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

पीएमओ ने बताया कि नेतन्याहू (73) को तेल अवीव के उपनगर रामात जन के शीबा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी हालत के बारे में आगे कोई विवरण नहीं दिया गया।

पीएमओ ने एक बयान में कहा, ‘‘उनकी स्थिति अच्छी है और उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है।’’ पीएमओ ने कहा कि वह इस बारे में आगे और विवरण मुहैया कराएगा।

नेतन्याहू को इजराइल के उत्तर में कैसरिया स्थित उनके आवास से अस्पताल ले जाया गया, जहां वह सप्ताहांत बिता रहे थे। जब प्रधानमंत्री अस्पताल पहुंचे तो वह पूरी तरह से होश में थे और बिना किसी सहायता के चल रहे थे।

हालांकि, एक प्रमुख इजराइली समाचार साइट ‘वाल्ला’ ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री अपने आवास पर बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आपात कक्ष में ले जाया गया।

‘यरुशलम पोस्ट’ ने विभिन्न खबरों का हवाला देते हुए कहा है कि नेतन्याहू बेहोश हो गए और गिर गए, जिससे उनके सिर पर चोट लगी। प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक तजवी बर्कोवित्ज ने ‘चैनल 12’ को बताया कि नेतन्याहू की हालत ‘‘अच्छी और स्थिर’’ है। बर्कोवित्ज ने बताया कि प्रधानमंत्री का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा।

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री के रूप में 15 वर्षों से ज्यादा समय तक कई कार्यकाल में सेवा की है। उनकी सरकार ने पिछले साल दिसंबर में सत्ता संभाली थी।

पिछले साल अक्टूबर में अस्वस्थ होने के बाद नेतन्याहू को यरुशलम के शारे जेडेक मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अगली सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू