विदेश की खबरें | इजराइल सरकार ने बहरीन से रिश्ते सामान्य बनाने के समझौते को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अब इस समझौते पर 120 सदस्यों वाली इजराइल की संसद नेसेट की मुहर लगनी है। इस समझौते पर संसद में मतदान के लिये तारीख अभी तय नहीं है।

अब इस समझौते पर 120 सदस्यों वाली इजराइल की संसद नेसेट की मुहर लगनी है। इस समझौते पर संसद में मतदान के लिये तारीख अभी तय नहीं है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि सरकार के मंत्रियों ने “इजराइल और बहरीन के बीच शांतिपूर्ण, कूटनीतिक और दोस्ताना रिश्तों” को हरी झंडी दे दी है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Outbreak: लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, 18 लोग गिरफ्तार.

सितंबर में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए समझौते पर दस्तखत के मद्देनजर दोनों देशों ने पिछले हफ्ते कूटनीतिक रिश्ते स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की थी, जिसके बाद रविवार को इस विषय पर हुआ मतदान महज एक औपचारिकता भर था। क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी ईरान से साझा दुश्मनी को लेकर दोनों देशों के बीच काफी समय से करीबी गुप्त रक्षा सहयोग था।

सितंबर में इजराइल से अलग समझौता करने वाले संयुक्त अरब अमीरात के बाद बहरीन चौथा देश है जिसने इजराइल से औपचारिक कूटनीतिक रिश्ते स्थापित किये हैं। इससे पहले मिस्र और जॉर्डन क्रमश: 1979 और 1994 में इजराइल के साथ शांति समझौता कर चुके हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के मामले हुए 4.25 करोड़ के पार, अब तक 1.148 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

अमेरिका ने कहा कि सूडान भी इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\