विदेश की खबरें | इजराइली बलों ने आठ फलस्तीनियों की हत्या की : स्वास्थ्य अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम का रविवार को तीसरा दिन है।
गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम का रविवार को तीसरा दिन है।
हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था, जिसके बाद से वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ गई है और गाजा पट्टी में युद्ध की वजह से भारी तबाही हुई है।
इजराइली बलों ने वेस्ट बैंक में दर्जनों की संख्या में फलस्तीनियों की हत्या की और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया। वेस्ट बैंक में इजराइल द्वारा बसाए गए यहूदियों ने भी हमलों को बढ़ा दिया।
फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि चरमपंथियों के गढ़ जेनिन में पांच फलस्तीनी मारे गए जबकि वेस्ट बैंक के अलग-अलग इलाकों में शनिवार सुबह से तीन अन्य लोग मारे जा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मध्य वेस्ट बैंक के अल-बिरेह में मारे गए लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है।
इजराइली सेना ने बताया कि जेनिन शरणार्थी शिविर में अपने एक अभियान के दौरान उसने पांच फलस्तीनियों को मार दिया। इजराइली सेना के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में वेस्ट बैंक में फलस्तीनी संदिग्धों ने एक इजराइली पिता और पुत्र की हत्या कर दी थी, जिनकी तलाश में शिविर में अभियान चलाया गया था।
सेना ने कहा कि जो लोग मारे गए वे उग्रवादी थे लेकिन किसी भी समूह ने तत्काल दावा नहीं किया कि मारे गए लोग उनके सदस्य हैं।
सेना ने कहा कि वह अन्य घटनाओं से जुड़ी रिपोर्ट की जांच कर रही है।
शरणार्थी शिविर में घनी आबादी के बीच सड़कों पर मलबा बिखरा हुआ दिखाई दिया और एक घर की दीवार में बड़ा छेद देखा गया।
फलस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘वफा’ की खबर के अनुसार, इजराइली निशानेबाज छतों पर तैनात थे और सेना के बुलडोजर सड़कों और बुनियादी ढांचे को नष्ट कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)