जरुरी जानकारी | इस्मा का अनुमान, 2023-24 के सत्र में चीनी उत्पादन 3.41 प्रतिशत घटेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का चीनी उत्पादन अक्टूबर, 2023 से शुरू हो रहे नए चीनी सत्र में 3.41 प्रतिशत घटकर 316.80 लाख टन रहने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, दो अगस्त देश का चीनी उत्पादन अक्टूबर, 2023 से शुरू हो रहे नए चीनी सत्र में 3.41 प्रतिशत घटकर 316.80 लाख टन रहने का अनुमान है।

भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुसार, चीनी उत्पादन में यह गिरावट एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का अधिक इस्तेमाल किए जाने की वजह से आएगी।

सत्र 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी उत्पादन 328 लाख टन रहने का अनुमान है।

इस्मा ने शुरुआती अनुमान जारी करते हुए कहा कि सत्र 2023-24 में लगभग 45 लाख टन चीनी उत्पादन को एथनॉल के लिए स्थानांतरित किया जाएगा। चालू सत्र में यह मात्रा 41 लाख टन है।

इस्मा ने कहा कि हालांकि 2023-24 में चीनी उत्पादन 275 लाख टन की घरेलू खपत से ज्यादा होगा, जिससे सीजन के अंत में 42 लाख टन का अधिशेष बचेगा।

सत्र 2023-24 में गन्ने का क्षेत्रफल 59.81 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले सत्र के 59.07 लाख हेक्टेयर से कुछ ज्यादा है।

इस्मा ने कहा कि कर्नाटक और तमिलनाडु में गन्ने की खेती का क्षेत्रफल कम बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\